IPL 2022: Brad Hogg ने बताया- MS Dhoni ने फिर से क्यों संभाली चेन्नई सुपर किंग्स की कमान

ब्रैड हॉग ने कहा कि यह साफतौर पर दिख रहा था कि जडेजा दबाव के क्षणों को नहीं संभाल पा रहे हैं और टीम को हारकर उसकी कीमत चुकानी पड़ रही है.

Edited By : India.com Staff |May 04, 2022, 10:42 PM IST

Published On May 04, 2022, 10:42 PM IST

Last UpdatedMay 04, 2022, 10:42 PM IST

IPL 2022 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने यह तय कर लिया था कि वह टीम के भविष्य को देखते हुए इस सीजन कप्तानी नहीं करेंगे और उन्होंने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को कप्तानी सौंप दी. लेकिन आधा सीजन बीतने के बाद ही धोनी को जडेजा से वापस कप्तानी लेनी पड़ी क्योंकि जडेजा पर कप्तानी का दबाव साफ दिख रहा था.

इससे पहले एक रिपोर्ट यह भी आई थी कि सीएसके के सभी डिसीजन एमएस धोनी ही लेते हैं और रवींद्र जडेजा सिर्फ दिखावे के कप्तान हैं. इसमें टीम के मालिक एन. श्रीनिवासन को भी कोई ऐतराज नहीं था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस मसले पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने भी इस पूरे मसले पर अपने विचार साझा किए हैं. हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि यह साफतौर पर दिख रहा था कि जडेजा डिसीजन लेने का दबाव नहीं सह पा रहे थे और इसी के चलते धोनी को एक बार फिर कप्तानी संभालनी पड़ी.

उन्होंने कहा, ‘जब जडेजा कप्तानी की शुरुआत में धोनी की मदद ले रहे थे तब जड्डू और सीएसके ने यही समझा कि बदलाव सही दिशा में हो रहा है. लेकिन जब धोनी ने जडेजा को पूरी तरह चार्ज सौंप दिया, तब दबाव बढ़ना शुरू हो गया. इसके बाद जडेजा गुमनामी में जाते दिख रहे थे और वह अपने गेंदबाजों दबाव से नहीं उबार पा रहे थे. वह दबाव के क्षणों में सही फील्डिंग नहीं सजा पा रहे थे.’

जडेजा ने इस सीजन चेन्नई के लिए शुरुआती 8 मैचों में कप्तानी संभाली थी. लेकिन वह इस दौरान अपनी टीम को सिर्फ 2 ही मैचों में जीत दिला पाए.

Editor's Pick