• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2022 broadcaster star wants to start ipl by 26th march instead of 27th 5250671

IPL 2022: 27 मार्च नहीं, ब्रॉडकास्टर स्टार चाहता है इस तारीख से शुरू हो आईपीएल! BCCI कर रहा विचार

अभी तक बीसीसीआई ने आईपीएल के नए सीजन की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. हालांकि कुछ मीडिया सूत्र इसके 27 मार्च से शुरू होने की खबरें दे चुके हैं.

Edited By : India.com Staff |Feb 21, 2022, 01:47 PM IST

Published On Feb 21, 2022, 01:47 PM IST

Last UpdatedFeb 21, 2022, 01:47 PM IST

अगले कुछ दिनों में आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन की तारीखों का ऐलान हो जाएगा. हाल ही में इस सीजन के आयोजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों के मेगा नीलामी (IPL Mega Auction 2022) का आयोजन किया था, जिसमें लीग के सभी 10 टीमों ने कुल 204 खिलाड़ियों पर अपना दांव लगाया. अब लीग की टीमों के साथ-साथ फैन्स को इस लीग के नए सीजन की शुरुआत का इंतजार है. माना जा रहा है कि इस बार यह लीग मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी. फिलहाल बीसीसीआई और इस लीग के प्रसारणकर्ता स्टार टूर्नामेंट की तारीखों को लेकर विचार कर रहे हैं.

पहले खबरें थीं कि इस लीग की शुरुआत 27 मार्च यानी रविवार से होगी लेकिन अब बोर्ड इस लीग के अधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार के नए प्रस्ताव पर विचार कर रहा हैं, जिसमें उसने इसकी शुरुआत तय समय से एक दिन पहले यानी शनिवार से शुरू करने का आग्रह किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉडकास्टर स्टार चाहता है कि रविवार की बजाए इस लीग की शुरुआत शनिवार से हो, ताकि अगले ही दिन रविवार को वह डबल हेडर का आयोजन कर सके. इस लीग में बीते 14 सीजन में एक भी बार ऐसा नहीं हुआ है कि डबल हेडर मुकाबलों के साथ इसकी शुरुआत हो.

इस लीग के एक अधिकारी ने क्रिक बज से कहा, ‘दरअसल इससे स्टार के पास यह मौका होगा कि वह टूर्नामेंट के पहले ही सप्ताहांत में तीन मैच आयोजित कर पाएगा, जबकि अगर रविवार से इसकी शुरुआत होती है तब वह ऐसा नहीं कर सकता और उसे एक ही मैच से संतोष करना होगा.’

बीसीसीआई ने अभी तक अधिकारिक तौर पर आईपीएल 2022 शेड्यूल की घोषणा नहीं की है. माना जा रहा कि इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान रखकर इस लीग को सिर्फ मुंबई और पुणे में ही आयोजित किया जाएगा.

बोर्ड पहले ही मुंबई क्रिकेट असोसिएशन को अपनी मंशा जाहिर कर चुका है और उसने पुणे और मुंबई के कुल 4 मैदान सुझाए हैं. अकेले मुंबई में इंटरनेशनल सुविधाओं से लेस 3 स्टेडियम हैं, जिनमें वानखेड़े स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम का नाम है, जबकि पुणे में पुणे क्रिकेट स्टेडियम का नाम है.

Editor's Pick