This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2022- श्रेयस अय्यर में कप्तानी का स्वभाविक गुण, वह इस आईपीएल में और बेहतर होते जाएंगे: Ravi Shastri
उनकी कप्तानी में आक्रामकता दिख रही है, जिसे देखकर ऐसा कतई नहीं लगता कि वह पहली बार KKR की कमान संभाल रहे हैं: रवि शास्त्री
Written by India.com Staff
Last Published on - April 18, 2022 3:45 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) एक बार फिर अपनी कप्तानी को लेकर चर्चा में हैं. उनकी अगुआई में केकेआर ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं. टीम को अब तक 3 में जीत और 3 में हार मिली है. लेकिन 27 वर्षीय अय्यर अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं. भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) भी मानते हैं कि अय्यर में कप्तानी का गुण स्वभाविक है और जैसे-जैसे यह टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा अय्यर इसमें और बेहतर होते चले जाएंगे.
श्रेयस अय्यर ने इससे पहले साल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी और उसे अपनी कप्तानी में साल 2020 में इस लीग का उपविजेता बनाया था. हालांकि साल 2021 में उन्हें अपनी कप्तानी से तब हटना पड़ा, जब वह 14वें सीजन की शुरुआत से पहले चोटिल होकर बाहर हो गए थे. शास्त्री का दावा है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा श्रेयस कप्तान के तौर पर और बेहतर होते जाएंगे.
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘कप्तानी श्रेयस (अय्यर) के लिए स्वाभाविक चीज है. उनकी आक्रामक कप्तानी को देखें, आपको लगेगा ही नहीं कि वह पहली बार केकेआर का नेतृत्व कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि वह उनके पिछले तीन या चार सत्र टीम का नेतृत्व कर रहे है और यह बात उनके विचारों की स्पष्टता में दिखाई देती है.’
भारत के इस पूर्व हरफनमौला ने कहा, ‘उनके दिमाग में यह बात साफ है कि उन्हें एक बल्लेबाज के रूप में किस तरह की क्रिकेट खेलने की जरूरत है. साथ ही, उन्हें पता है कि एक कप्तान के रूप में उन्हें अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाना और फिर खिताब जिताना है.’
59 वर्षीय शास्त्री ने कहा, ‘मैच से पहले और बाद के संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने जिस तरह से बातें की हैं, वह मुझे पसंद आया और इससे पता चलता है कि वह योजना को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं. मुझे विश्वास है कि कप्तान के तौर पर वह एक लंबा सफर तय करेंगे.’
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने भी इस मुद्दे पर शास्त्री का समर्थन किया. बिशप ने कप्तान के तौर पर श्रेयस का समर्थन किया और कहा कि उनके पास एक अच्छा दिमाग है और केकेआर में मौजूद कुछ अनुभवी खिलाड़ियों का सहयोग और समर्थन भी प्राप्त है.
बिशप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि लगातार दो हार हार झेलने के बावजूद, श्रेयस के लिए अपनी टीम के साथ जोरदार वापसी करना संभव है. जब वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान बने तो वह सत्र दर सत्र बेहतर और बेहतर होते चले गए.’
उन्होंने कहा, ‘केकेआर में उन्हें पैर जमाने में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन इसके लिए उन्हें टीम के कुछ अनुभवी खिलाड़ियों का सहयोग और समर्थन प्राप्त है. आंद्रे रसेल और सुनील नरेन अनुभवी खिलाड़ी हैं. कोच ब्रेंडन मैकुलम भी बहुत अनुभवी हैं. इसलिए मेरे हिसाब से इसमें कोई शक नहीं कि श्रेयस अपनी टीम को आगे नहीं ले जा सकेंगे.’
(इनपुट: भाषा)
