- Home
- News
- Cricket news ipl 2022 dc vs lsg live why mitchell marsh did not take drs as bowl didnt hit bat 5368783
बल्ले पर नहीं लगी थी गेंद, फिर भी मिशेल मार्श ने नहीं लिया DRS, नाराज हुए रिकी पोंटिंग
196 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के दौरान मिशेल मार्श शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने रिषभ पंत के साथ मिलकर अहम 60 रन की साझेदारी बनाई.
Published On May 01, 2022, 07:13 PM IST
Last UpdatedMay 01, 2022, 07:13 PM IST
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान पावर हिटिंग से फैन्स का दिल जीत रहे मिशेल मार्श (Mitchell Marsh Out) विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉके के हाथों लपके गए. अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद वो चुप चार डगआउट लोट गए. गेंद बल्ले पर नहीं लगी थी. बाद में स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से बॉल ट्रैकिंग का वीडियो शेयर करने के बाद इस बात का खुलासा हुआ. मुख्य कोच वीडियो देखने के बाद खासे निराश नजर आए. अब सवाल यह उठता है कि आखिर मार्श ने डीआरएस की मदद क्यों नहीं ली.
मिशेल मार्श ने 20 गेंदों पर 37 रन की शानदार पारी खेली. 185 की स्ट्राइकरेट से रन बनाते हुए पंत ने तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए. उन्होंने रिषभ पंत के साथ लिकर 60 रन की अहम साझेदारी बनाई. जिस समय मार्श बल्लेबाजी के लिए आए थे दिल्ली का स्कोर महज पांच रन था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि मार्श मैच को अंत तक लेकर जाएंगे और 196 रन के विशाल लक्ष्य केा भेदने में अहम भूमिका निभाएंगे.
आठवें ओवर में मार्श की पारी को रोकने के लिए केएल राहुल ने गेंदबाजी अटैक पर कृष्णप्पा गौतम को लगाया. पहली ही गेंद पर मार्श आउट हो गए. गेंद बल्ले के बेहद करीब से होते हुए विकेटकीपर के दस्ताने में गई. अपील करने पर अंपायर ने बिना देरी किए उन्हें आउट करार दिया. मार्श ने भी इसका विरोध नहीं किया. आमतौर पर ऐसी स्थिति में सबसे पहले बल्लेबाज को ही यह पता चलता है कि उनके बल्ले पर गेंद छूते हुए गई थी या नहीं लेकिन मौजूदा मामले में ऐसा नहीं हुआ.
यहां क्लिक करके देखें मिशेल मार्श के विकेट का वीडियो