• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2022 dc vs mi ricky ponting opens up about rishabh pant becoming future india captain 5304350

IPL 2022, DC vs MI: रोहित और रिषभ पंत के बीच बतौर कप्‍तान क्‍या हैं समानता ? रिकी पोंटिंग ने रखी अपनी राय

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस और दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC vs MI) अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को करने जा रहे हैं. रिषभ पंत और रोहित शर्मा की टीमें आमने-सामने होंगी.

Edited By : India.com Staff |Mar 26, 2022, 06:42 PM IST

Published On Mar 26, 2022, 06:42 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2022, 06:42 PM IST

आईपीएल (IPL 2022) में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC vs MI) अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को करेगी. रिषभ पंत (Rishabh Pant) से उम्‍मीद है कि वो इस फ्रेंचाइजी को पहला खिताब जिताने में मदद करेंगे. हालांकि ऐसा हो पाएगा या नहीं ये तो वक्‍त ही बताएगा लेकिन मुख्‍य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) को अपने कप्‍तान की काबिलियत पर कोई शक नहीं है. पंत आईपीएल में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तर्ज पर ही कम उम्र में कप्‍तान बन गए हैं लेकिन क्‍या वो अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में हिटमैन वाला करिश्‍मा कर पाएंगे या नहीं इसे लेकर पोंटिंग ने अपनी राय स्‍पष्‍ट की.

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का पहला मैच सुपर-संडे के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) के साथ दोपहर साढ़े तीन बजे से है. मैच की पूर्व संध्या पर वर्चुअल मीडिया बातचीत में रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘‘इस तरह आईपीएल जैसे दबाव वाले टूर्नामेंट में इस भूमिका में अनुभव हासिल करने के बाद मुझे कोई शक नहीं है कि आने वाले समय में रिषभ अंतरराष्ट्रीय कप्तान हो सकता है. इसमें कोई शक नहीं है. ’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने रोहित से तुलना के बारे में हालांकि ज्यादा नहीं सोचा है लेकिन मुझे लगता है कि वे वास्तव में समान हैं. जब रोहित ने मुंबई की कप्तानी शुरू की तो वह काफी युवा था और उसने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग शुरू ही किया था. वह शायद 23-24 वर्ष का होगा और रिषभ की उम्र इतनी ही है. ’’

रिकी पोंटिग ने कहा, ‘‘ये दोनों काफी समान हैं. मैं जानता हूं कि ये दोनों अच्छे साथी हैं और वे कप्तानी के बारे में कुछ बातें साझा भी करते होंगे.’’

Editor's Pick