
IPL 2022- Delhi Capitals Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन की तारीखों का ऐलान हो चुका है. बीते 14 साल से अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में अपना सपना सच करने के लिए जोर लगाएगी. इससे पहले साल 2020 में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में दिल्ली टूर्नामेंट की उपविजेता रही थी. लेकिन इस बार अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हो गए हैं. ऐसे में दिल्ली की टीम पंत की कप्तानी में नए सिरे से अपनी शुरुआत करती नजर आएगी.
दिल्ली की टीम 27 मार्च को अपनी चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी मुंबई के ही खिलाफ रविवार को दोपहर 3.30 बजे मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में ताल ठोकेगी. इस मुकाबला डबल हेडर का पहला मैच होगा, जो इस सीजन खेले जाने वाले कुल 12 डबल हेडर का पहला मैच है. इस बार बीसीसीआई ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आईपीएल को मुंबई और पुणे में ही आयोजित कराने का फैसला लिया है.
https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1500457581776900096?s=20&t=wNTnUdwQsDgjBFIeZMoCDw
तारीख |
मैच |
टाइम (भारतीय समयानुसार) |
स्थान |
मार्च 27 |
दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस |
3.30 PM |
ब्रेबोर्न- CCI |
अप्रैल 2 |
गुजरात टाइटन्स vs दिल्ली कैपिटल्स |
7.30 PM |
MCA स्टेडियम, पुणे |
अप्रैल 7 |
लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स |
7.30 PM |
डीवाई पाटिल स्टेडियम |
अप्रैल 10 |
कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स |
3.30 PM |
ब्रेबोर्न- CCI |
अप्रैल 16 |
दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
7.30 PM |
वानखेड़े स्टेडियम |
अप्रैल 20 |
दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स |
7.30 PM |
MCA स्टेडियम, पुणे |
अप्रैल 22 |
दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स |
7.30 PM |
MCA स्टेडियम, पुणे |
अप्रैल 28 |
दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स |
7.30 PM |
वानखेड़े स्टेडियम |
मई 1 |
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स |
3.30 PM |
वानखेड़े स्टेडियम |
मई 5 |
दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद |
7.30 PM |
ब्रेबोर्न- CCI |
मई 8 |
चेन्नई सुपर किंग्सvs दिल्ली कैपिटल्स |
7.30 PM |
डीवाई पाटिल स्टेडियम |
मई 11 |
राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स |
7.30 PM |
डीवाई पाटिल स्टेडियम |
मई 16 |
पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स |
7.30 PM |
डीवाई पाटिल स्टेडियम |
मई 21 |
मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स |
7.30 PM |
वानखेड़े स्टेडियम |
यह है दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम:-
ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्त्जे, डेविड वॉर्नर, अश्विन हेब्बर, सरफराज खान, केएस भरत, मनदीप सिंह, रोवमेन पॉवेल, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, रिपल पटेल, यश धुल, प्रवीण दुबे, टिम सीफर्ट, लुंगी एनगिडी, विकी ओस्तवाल.