- Home
- News
- Cricket news ipl 2022 eliminator lsg vs rcb match report and highlights royal challengers bangalore beat lucknow super giants by 14 runs and enters qualifier two 5413490
IPL 2022- Rajat Patidar के शतक के दम पर RCB ने लखनऊ को किया बाहर, क्वॉलीफायर 2 में राजस्थान से भिड़ंत
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यहां पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ के सामने 208 रन की विशाल चुनौती पेश की थी. इसके जवाब में लखनऊ सिर्फ 193 रन ही बना पाई.
Published On May 26, 2022, 12:31 AM IST
Last UpdatedMay 26, 2022, 12:31 AM IST
IPL 2022- Eliminator LSG vs RCB Match Report And Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के एलिमिनेट मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 14 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. अब दूसरे क्वॉलीफायर में शुक्रवार को उसकी भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगी. लखनऊ ने टॉस जीतकर बैंगलोर पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया था लेकिन बैंगलोर ने रजत पाटीदार (112*) के उम्दा शतक की बदौलत उसके सामने 208 रन की विशाल चुनौती रखी. इसके जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 193 रन ही बना पाई.
लखनऊ ने अपने पहले दो विकेट सिर्फ 41 रन जोड़ने तक ही गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद कप्तान केएल राहुल और दीपक हु्ड्डा ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर टीम को मैच में लाने की शानदार कोशिश की. इस बीच पारी के 15वें ओवर में दीपक हुड्डा वनिंदा हसरंगा को 2 छक्के जड़ने के बाद तीसरा छक्का जड़ने के प्रयास में बोल्ड हो गए और यहां से मैच का पासा पलट गया. हुड्डा ने 26 बॉल में 1 चौका और 4 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए.
हालांकि कप्तान केएल राहुल एक छोर पर अंत तक खड़े हुए थे लेकिन 19वें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर वह भी कैच आउट हो गए और लखनऊ की रही सही उम्मीदें भी ध्वस्त हो गईं. राहुल ने 58 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए. लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग पर उतरी RCB ने रजत पाटीदार (112*) के नाबाद शतक की बदौलत 208 रन का लक्ष्य दिया. हालांकि उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (0) गोल्डन डक का शिकार हो गए. इसके बाद रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की. लेकिन इस दौरान विराट 24 बॉल में 25 रन बनाकर आवेश खान का शिकार हो गए. ग्लेन मैक्सवेल (9) भी क्रीज पर आए और जल्दी लौट गए. महिपाल लोमरोर भी 9 बॉल पर 14 रन बनाकर चलते बने.
हालांकि इस सबका रजत पाटीदार पर आज कोई असर नहीं हुआ और वह एक छोर पर खड़े रहकर बड़े-बड़े शॉट लगाते रहे. उन्होंने आरसीबी की रन गति को लगातार ऊपर ले जाने का काम किया. उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में फिफ्टी जड़ी और फिर अगली 21 गेंदों में इसे शतक में तब्दील कर दिया.
अंत में उन्हें 5वें विकेट के रूप में (Dinesh Karthik) दिनेश कार्तिक (37*, 23 बॉल में) का अच्छा साथ मिला. दोनों ने 5वें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मजबूती से मैच में ला दिया. लखनऊ की ओर से मोहसिन खान, आवेश खान, रवि बिश्नोई और कुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिया.