This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
जब मैं टीम इंडिया का कोच था तो भुवनेश्वर कुमार से हमेशा बहस होती थी कि वह अपनी फिटनेस पर करें मेहनत: Ravi Shastri
इस सीजन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने भले कुल 12 विकेट ही अपने नाम किए हैं. लेकिन रन रोकने में उनकी महारत कमाल है. उनका इकॉनमी 7.19 रहा है.
Written by India.com Staff
Last Published on - May 20, 2022 4:16 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज और स्विंग की कला में माहिर भुवनेश्वर कुमार की टीम इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से भले बाहर हो गई हो लेकिन इस टीम के कई खिलाड़ियों ने इस सीजन क्रिकेट पंडितों को खूब प्रभावित किया है. चाहे युवा तेज सनसनी उमरान मलिक (Umran Malik) हों या फिर युवा लेफ्टआर्म तेज गेंदबाज टी. नटराजन (T. Natarajan) और फिर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) तीनों गेंदबाजों ने हर मैच में खुद को साबित किया.
इस सीजन एक वक्त सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दौड़ में काफी आगे दिख रही थी, जब उसने लगातार 5 जीत दर्ज की लेकिन एकाएक मिली लगातार 5 हार ने उसने सपने को तोड़ दिए. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भुवी की जमकर तारीफ की है और टीम इंडिया में अपनी कोचिंग के दिनों में उनसे अकसर होने वाली बहस का भी खुलासा किया है.
हाल ही में भुवनेश्वर ने मुंबई इंडियन्स (MI) के खिलाफ बराबरी वाले मैच में 19वां ओवर मेडन फेंककर अपनी टीम की जीत तय कर दी थी. इस ओवर से रवि शास्त्री भी काफी प्रभावित थे और उन्होंने कहा कि भुवी की बॉलिंग देखकर मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं. वह इस क्षमता वाले ही गेंदबाज हैं.
शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से एक बातचीत में कहा, ‘भुवनेश्वर की बॉलिंग में पिछले साल से काफी सुधार आया है. वह ज्यादातर मौकों पर कप्तान के लिए हमेशा तैयार खड़े रहने वाले खिलाड़ी हैं, जो चुनौतियां पसंद करते हैं. जब वह मैच का अंतिम ओवर फेंक रहे होते हैं और टीम के पास बचाने के लिए कुछ रन ही बचते हैं, तब भी भुवनेश्वर मूलभूत गलतियों से दूर रहते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘मैं जब भी भुवी से मिलता हूं तो मैं हमेशा उससे बहस करता हूं.. मुझे लगता है कि उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए और कड़ी मेहनत करनी चाहिए. अगर ऐसा होता है कि वह हैरतअंगेज परिणाम पा सकेंगे.’
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच ने कहा, ‘मैंने उसे कहा कि हर बार जब भी हम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर गए वह अनफिट था और इसके चलते उन्होंने लाल गेंद फॉर्मेट में कम से कम 50 विकेट छोड़ दिए हैं. सनराइजर्स के बारे में भूल जाइए अगर वह फिट रहते हैं तो भारतीय टीम के लिए वह स्वभाविक पसंद हैं.’
