• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2022 i do not assume spinner to myself i am spin fast bowler says rashid khan 5315188

IPL 2022- मैं खुद को स्पिनर नहीं 'स्पिन-फास्ट' गेंदबाज मानता हूं: Rashid Khan

राशिद खान का मानना है कि वह स्पिनर के शरीर में तेज गेंदबाज की मानसिकता वाले गेंदबाज हैं, जो गुगली और लेग स्पिन को तेज गति से फेंकने में नहीं चूकता.

Edited By : India.com Staff |Apr 01, 2022, 08:21 PM IST

Published On Apr 01, 2022, 08:21 PM IST

Last UpdatedApr 01, 2022, 08:21 PM IST

दुनिया भर में अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान (Rashid Khan) की पहचान दुनिया में भले एक लेग स्पिनर की हो लेकिन वह खुद को स्पिनर नहीं बल्कि ‘स्पिन-फास्ट’ गेंदबाज मानते हैं. उन्होंने कहा कि वह स्पिनर के शरीर में तेज गेंदबाज की मानसिकता के साथ मैदान पर उतरते हैं, जो कभी भी गुगली और लेग ब्रेक गेंद को फेंकने के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकने में कोई समझौता नहीं करते.

अफगानिस्तान का यह स्पिनर टी20 क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनकी वैश्विक लीग में काफी मांग है. वह 312 मैच में 436 विकेट चटका चुके हैं. राशिद ने गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (IPK 2022) के अपने पहले मैच में 27 रन देकर एक विकेट चटकाया और उन्हें उम्मीद है कि वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की फॉर्म को हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की अगुआई वाली फ्रैंचाइजी की ओर से दोहराने में सफल रहेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राशिद से जब यह पूछा गया कि वह दिल से एक आक्रामक तेज गेंदबाज हैं या कुछ नया इजाद करने का प्रयास करने वाले वैज्ञानिक, तो उन्होंने पीटीआई को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘मैं जिस गति से गेंदबाजी करता हूं उसके कारण मैं ‘स्पिन फास्ट’ गेंदबाज हूं. इतनी गति पर गेंद को स्पिनर कराना बेहद मुश्किल होता है और मुझे लगता है कि इसके लिए अलग तरह के कौशल की जरूरत होती है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं 96 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के साथ गेंदबाजी करता हूं. इतनी गति के साथ गेंद को टर्न कराना मुश्किल होता है लेकिन मैं गति को कम करके 70 से 75 किमी प्रति घंटा करने की जगह उतनी की गति के साथ गेंदबाजी करूंगा.’

राशिद ने कहा, ‘मैं हमेशा तेज लेग स्पिन गेंदबाजी करने का प्रशंसक रहा हूं. मैं नेट्स पर सिर्फ अपनी गेंदबाजी के साथ विभिन्न प्रयोग करने का प्रयास करता हूं और इससे काफी मदद मिलती है.’

बल्लेबाजों को जिस स्पिनर का सामना करने में लगातार परेशानी होती है उसे ‘रहस्यमयी स्पिनर’ का नाम दे दिया जाता है. राशिद ने कहा, ‘मैं हमेशा खुद को लेग स्पिनर नहीं समझता क्योंकि स्पिनर कलाई का काफी इस्तेमाल करते हैं और मैं कलाई का इतना इस्तेमाल नहीं करता. मैं अपनी अंगुलियों का इस्तेमाल करता हूं और इसलिए मैं अंगुलियों का स्पिनर हूं.’

राशिद ने कहा कि लगातार सही लेंग के साथ गेंदबाजी करने से गेंदबाज ‘रहस्यमयी’ बनता है क्योंकि इससे बल्लेबाज के दिमाग में भ्रम पैदा होता है.

(इनपुट: भाषा)

Editor's Pick