This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
उमरान मलिक को टीम इंडिया में मिला मौका, इरफान पठान की जमकर हो रही तारीफ, ये है वजह
उमरान मलिक की प्रतिभा पहचाने और उसे तराशने का श्रेय इरफान पठान को ही जाता है. अपनी तेज गति के दम पर उमरान को भारतीय टीम में पहली बार चुना गया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - May 23, 2022 10:04 PM IST

आईपीएल में स्पीडगन के रूप में नाम कमा रहे जम्मू और कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह दी गई है. चयनकर्ताओं ने हाल ही इंग्लैंड दौरे के लिए सीनियर टीम, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमों का चयन किया.
घरेलू टी20 सीरीज में उमरान मलिक (Umran Malik) को भी चुना गया है. उमरान के इस सिलेक्शन के बाद भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान (Irfan Pathan) की जमकर तारीफ हो रही है. आखिर इरफान जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट कोच जो रह चुके हैं और इस दौरान उन्होंने यहां कई खास प्रतिभाओं को चमकाने में खूब मदद की.
उमरान मलिक ने पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद इस सीजन उन्होंने अपनी रफ्तार से खूब सुर्खियां बटोरीं और अपनी गति से बल्लेबाजों को छकाया भी और उन्हें खूब आउट भी किया.
उन्होंने 14 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए. रविवार को जब चयनकर्ताओं ने उमरान मलिक को मौका दिया तो भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने उनके सिलेक्शन के लिए इरफान पठान (Irfan Pathan) की तारीफ की.
TRENDING NOW
करीम ने इस मौके पर पठान की तारीफ करते-करते बीसीसीआई को सलाह भी दी कि अब वक्त आ गया है जब उसे इरफान पठान को फास्ट बॉलिंग का स्काउट नियुक्त करना चाहिए, जिससे कि वह देश के उभरते हुए तेज गेंदबाजों की मदद कर सकें. उन्होंने कहा कि इरफान के पास तेज गेंदबाजों की प्रतिभा को परखने का शानदार हुनर है.
करीम ने कहा, ‘उमरान मलिक के निखरकर सामने आने में इरफान पठान की बड़ी भूमिका है. उनके पास ऐसी गजब की परख है, जिससे वह दुर्लभ प्रतिभा को खोजने में माहिर हैं. मेरा दृढ़ता से यह मानना है कि बीसीसीआई को उनकी इस विशेषज्ञता का इस्तेमाल करना चाहिए और उन्हें पेस बॉलिंग स्काउट का हेड बना देना चाहिए.’ यह बात करीम ने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखी, जिसमें उन्होंने आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, सौरव गांगुली को हैशटैग भी किया.
