add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2022: अहमदाबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच, Jay Shah ने किया ऐलान

BCCI के सचिव जय शाह ने मंगलवार को ऐलान कर दिया कि IPL 2022 के प्लेऑफ के पहले दो मुकाबले कोलकाता में, जबकि फाइनल समेत अंतिम 2 मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 3, 2022 5:54 PM IST

आईपीएल के 15वें सीजन के प्लेऑफ राउंड के मैचों की तारीख और स्थानों का मंगलवार को ऐलान हो गया. बीसीसीआई के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने बताया कि टूर्नामेंट के ये अंतिम 4 मैच अहमदाबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे. इससे पहले बोर्ड ने लीग मैचों का शेड्यूल जारी किया था, जिसके तहत यह लीग 26 मार्च से शुरू हो गई.

इससे पहले बीसीसीआई ने इन 4 मैचों का शेड्यूल तब जारी नहीं किया था क्योंकि वह देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) की स्थिति का आंकलन कर इन मैचों का शेड्यूल तय करना चाहता था. बोर्ड की पहले से ही यह योजना थी कि इस बार मुंबई और पुणे में खेली जा रही इस लीग के अंतिम चरण के ये मैच देश के किन्हीं और स्थानों पर खेले जाएं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/ANI/status/1521459670833307648?s=20&t=fqIw191jz8GmVFmznGdQog

मंगलवार को जय शाह ने ऐलान करते हुए कहा, ‘यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि IPL 2022 के प्लेऑफ दौर का आयोजन अहमदाबाद और कोलकाता में होगा. मेगा फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 29 मई को खेला जाएगा इसके अलावा क्वॉलीफायर 2 का मुकाबला भी 27 मई को इसी स्टेडियम में आयोजित होगा.’

बीसीसीआई सचिव ने आगे बताया, ‘क्वॉलीफायर 1 और एलीमिनेटर मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 24 और 25 मई को खेले जाएंगे.’ इस मौके पर बोर्ड के सचिव जय शाह ने यह भी जानकारी दी कि महिलाओं की टी20 चैलेंज के चौथे सीजन का आयोजन पुणे में होगा. महिला टी20 चैलेंज के मैचों की तारीख 23, 24 और 26 मई होगी, जबकि 28 मई को इसका फाइनल खेला जाएगा.

https://twitter.com/ANI/status/1521459749224873986?s=20&t=fqIw191jz8GmVFmznGdQog

बता दें इस बार देश में कोरोना वायरस की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने अपनी यह महत्वकांक्षी टी20 लीग का पूरा आयोजन बायो बबल में ही मुंबई और पुणे में आयोजित करने का फैसला किया था. इससे पहले कोरोना वायरस के 2020 में अस्तित्व में आने के बाद यह लीग लगातार दो सीजन तक दुबई में आयोजित की गई. बीते सीजन इस लीग का पहला हाफ भारत में आयोजित हुआ था. लेकिन इस दौरान कोविड-19 की दूसरी लहर ने देश में तांडव मचा दिया, जिसके बाद इसे स्थगित कर बाद में दुबई में पूरा किया गया.