• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2022 kkr ceo involvement in team selection its shoking and dismayed by shreyas iyer revelations says madan lal 5391267

IPL 2022- टीम के CEO कर रहे हैं प्लेइंग XI का चयन, तभी पस्त है केकेआर: मदन लाल

इस टीम में मूलभूत रूप से कुछ गलत हो रहा है टीम चयन कोच और कप्तान का काम है CEO का नहीं. इसलिए यह टीम मैदान पर फ्लॉप साबित हो रही है.

Edited By : India.com Staff |May 13, 2022, 10:03 PM IST

Published On May 13, 2022, 10:03 PM IST

Last UpdatedMay 13, 2022, 10:03 PM IST

हाल ही में एक मैच में जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने यह खुलासा किया कि टीम के प्लेइंग XI के चयन में सिर्फ कप्तान और कोच नहीं बल्कि टीम के सीईओ वेंकटेश मैसूर की भी भूमिका होती है. इसके बाद क्रिकेट बिरादरी आईपीएल के दो खिताब जीतने वाली इस टीम मैनेजमेंट के बर्ताव पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी मदन लाल (Madan Lal) ने भी वेंकी मैसूर की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं.

भारतीय खेल प्रशंसकों द्वारा आयोजित एक खुले मंच पर जवाब देते हुए मदन लाल ने केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर के अपनी टीम के सीईओ पर हालिया खुलासे पर हैरानी जताई. मदन लाल ने कहा, ‘मैं निजी तौर पर अय्यर के खुलासे से हैरान हूं. अगर यह सच है तो कोच और सहयोगी स्टाफ क्या कर रहे हैं? टीम का फैसला करना कोच और कप्तानों का काम है. सीईओ का नहीं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे कहा, ‘यही कारण है कि टीम मैदान पर इतना खराब प्रदर्शन कर रही है. टीम के भीतर कथित तौर पर कुछ गलत हो रहा है. श्रेयस ने खुलासा किया था कि कोचों के साथ केकेआर के सीईओ मैसूर भी टीम चयन प्रक्रिया में शामिल हैं.

मदन लाल ने न्यूज 18 से बातचीत के दौरान कहा, ‘इस टीम में कुछ मूलभूत तौर पर ही गलत हो रहा है और इसीलिए वह मैदान पर फिसड्डी साबित हो रही है.’

श्रेयस अय्यर ने हाल ही में केकेआर की एक जीत के बाद कहा, ‘कोच और कई बार सीईओ भी टीम चयन में स्पष्ट रूप से शामिल होते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी इसे अच्छी तरह से लेते हैं और उन्होंने शत प्रतिशत प्रयास किया है.’

Editor's Pick