- Home
- News
- Cricket news ipl 2022 lucknow super giants launched its theme song ab apni bari hai watch video 5299830
IPL 2022: बादशाह के साथ झूमा लखनऊ सुपरजायंट्स, खुद केएल राहुल ने लगाए ठुमके, Badshah ने गाया थीम सॉन्ग
लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला थीम सॉन्ग लॉन्च हो गया है. मशहूर रैपर बादशाह ने 'अब अपनी बारी है' को अपनी आवाज दी है, जबकि रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है.
Published On Mar 23, 2022, 06:20 PM IST
Last UpdatedMar 23, 2022, 06:20 PM IST
आईपीएल में पहली बार हिस्सा ले रही लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) हर मोर्चे पर खुद को तैयार कर रही है. उसने अपनी टीम के खिलाड़ियों और फैन्स में जोश भरन के लिए अपना थीम सॉन्ग भी लॉन्च कर दिया है. लखनऊ ने ‘अब अपनी बारी है’ को अपनी थीम बनाया है, जिसे फेमस रैप सिंगर बादशाह ने गाया है. इस थीम सॉन्ग को मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है.
दो मिनट 32 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. फैन्स के बीच यह वीडियो खूब लोकप्रिय हो रहा है. बादशाह ने इस वीडियो में लखनऊ सुपर जायंट्स की ऑफिशियल जर्सी पहनी हुई है. इस वीडियो में उत्तर प्रदेश की कई जानी-पहचानी जगहों को दिखाया गया है और टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) भी यहां ताल ठोकते नजर आ रहे हैं.
https://youtu.be/oIDDhEWrFgU
इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चका है. वीडियो की शुरुआत टीम के मालिक संजीव गोयनका भी दिखाई दे रहे हैं, जो अपनी इस टीम के कैप को हवा में उछालकर कप्तान केएल राहुल को देते नजर आ रहे हैं.
https://twitter.com/LucknowIPL/status/1506265201494339584?s=20&t=p7fWt0mPRlTZ-0PHHX-6-g
आईपीएल में इस बार 2 नई टीमें आई हैं, जिसकी बदौलत 8 टीमों की यह लीग अब 10 टीमों वाली हो गई है. लखनऊ की टीम इस बार गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 28 मार्च सोमवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने सामने होंगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम:
केएल राहुल (C), रवि बिश्नोई, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, क्विंटन डी कॉक, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, अंकित सिंह राजपूत, कृष्णप्पा गौतम, दुशमंत चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, करण शर्मा, एविन लुईस, मयंक यादव.