- Home
- News
- Cricket news ipl 2022 neither chris gayle nor ab de villiers only rohit sharma is the man who gave me sleepless night says gautam gambhir 5279477
Chris Gayle और AB De Villiers नहीं Rohit Sharma ने IPL में उड़ाई मेरी रातों की नींद: Gautam Gambhir
भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज और आईपीएल में दो खिताब जीतने वाले कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इस लीग में एबी डिविलियर्स (AB De Villiers ) और क्रिस गेल (Chris Gayle) जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों को खतरा नहीं मानते थे. गंभीर को असली डर तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से लगता...
Published On Mar 10, 2022, 11:57 AM IST
Last UpdatedMar 10, 2022, 11:57 AM IST
भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज और आईपीएल में दो खिताब जीतने वाले कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इस लीग में एबी डिविलियर्स (AB De Villiers ) और क्रिस गेल (Chris Gayle) जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों को खतरा नहीं मानते थे. गंभीर को असली डर तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से लगता था. अब आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेटॉर बन चुके गंभीर ने माना कि आईपीएल के दिनों में रोहित शर्मा ने उनकी रातों की नींद उड़ाई है.
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई को 5 बार खिताब जिताया है. वह इस लीग के सबसे सफल कप्तान होने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में शुमार हैं. गंभीर डिविलियर्स और गेल को इसलिए खतरनाक नहीं मानते क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ विस्फोटक अंदाज में ही बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, जबकि रोहित शर्मा धैर्य से खूंखार होने तक की कला अपने पास रखते हैं.
वह शुरुआत में बहुत धीरज के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं और फिर बीच के ओवरों से अंत के ओवरों तक अपने गियर बदल कर मैच का पासा पूरी तरह एक ओर मोड़ लेते हैं. गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपनी कप्तानी में 2012 और 2014 में खिताब जिताया था. गंभीर स्टार स्पोर्ट्स के खास कार्यक्रम में आईपीएल मैचों पर चर्चा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने आईपीएल में अपनी कप्तानी के दिनों में जिस बल्लेबाज ने उनकी नींदें उड़ाई थीं उसके नाम का खुलासा किया.
40 वर्षीय गौतम गंभीर ने कहा, ‘कप्तानी के दिनों में सिर्फ रोहित शर्मा ही एकमात्र खिलाड़ी थे, जिन्होंने मेरी रातों की नीदें उड़ाई हैं. न तो क्रिस गेल ने ऐसा किया और न ही एबी डिविलियर्स ने और न किसी और ने, सिर्फ रोहित शर्मा थे. आईपीएल में उनके जितना कोई भी कामयाब कप्तान नहीं है.’