• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2022 points table orange purple cap holder list punjab kings reached in top 4 shivam dube in leading run scorer list 5318210

IPL 2022 Points Table, Orange-Purple Cap List: टॉप-4 में पहुंचा पंजाब, इन चैंपियन टीमों का अंकतालिका में बुरा हाल

आईपीएल 2022 में आठ नहीं बल्कि 10 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं. रविवार को पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 54 रनों से मात दी.

Edited By : India.com Staff |Apr 04, 2022, 08:52 AM IST

Published On Apr 04, 2022, 08:52 AM IST

Last UpdatedApr 04, 2022, 08:52 AM IST

IPL 2022 Points Table, Orange Cap And Purple Cap Holder List: आईपीएल 2022 को एक सप्‍ताह से भी अधिक वक्‍त बीच चुका है. 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसके बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स फ्रेंचाइजी अपने सभी दो मुकाबलों में जीत के साथ पहले स्‍थान पर है. मयंक अग्रवाल की पंजाब किंग्‍स ने रविवार रात चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को मात देकर टॉप-4 में अपनी जगह बना ली है. दिल्‍ली कैपिटल्‍स पांचवें स्‍थान पर खिसक गई है. उधर, रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की चेन्‍नई फ्रेंचाइजी मुश्किल में नजर आ रही है. अबतक खेले सभी तीन मैच हारकर चेन्‍नई नौवें स्‍थान पर खिसक गई है. हैदराबाद प्‍वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. हालांकि राहत की बात यह है कि केन विलियमसन की टीम ने केवल एक ही मैच खेला है. ऐसे में हैदराबाद की स्थिति उतनी बुरी नहीं है जितनी प्‍वाइंट्स टेबल में लग रही है. टॉप-4 टीमों की बात की जाए तो राजस्‍थान के बाद दूसरे स्‍थान पर चार अंकों के साथ केकेआर है. गुजरात के पास भी अपने सभी दो मैच जीतकर चार अंक हैं. पंजाब ने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं.

आईपीएल 2022 प्‍वाइंट्स टेबल (IPL 2022 Points Table)

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रैंकिंग टीम मैच जीत नेट रन रेट प्वॉइंट्स
1 राजस्‍थान रॉयल्‍स 2 2 +2.100 4
2 कोलकाता नाइटराइडर्स 3 2 +0.843 4
3 गुजरात टाइटंस 2 2 +0.495 4
4 पंजाब किंग्‍स 3 2 +0.238 4
5 दिल्‍ली कैपिटल्‍स 2 1 +0.065 2
6 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 -0.011 2
7 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 1 -0.048 2
8 मुंबई इंडियंस 2 0 -1.029 0
9 चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 -1.251 0
10 सनराइजर्स हैदराबाद 1 0 -3.050 0

 

 

ऑरेंज कैप Orange Cap 2022

  1. ईशान किशन (दो पारी 135 रन)
  2. जोस बटलर (दो पारी 135 रन)
  3. शिवम दुबे (तीन पारी 109 रन)
  4. लियाम लिविंगस्‍टोन (तीन पारी 98 रन)
  5. आंद्रे रसेल (दो पारी 95 रन)

पर्पल कैप (Purple Cap 2022)

  1. उमेश यादव (तीन मैच आठ विकेट)
  2. राहुल तीन मैच छह विकेट
  3. युजवेंद्र चहल (दो मैच पांच विकेट)
  4. मोहम्‍मद शमी (दो मैच पांच विकेट)
  5. टिम साउदी (दो मैच पांच विकेट)

Editor's Pick