IPL 2022 Points Table: लगातार 5वीं जीत से SRH की लंबी छलांग, नटराजन Purple Cap के लिए युजी को दे रहे हैं कड़ी टक्‍कर

सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. वहीं, गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया.

Edited By : India.com Staff |Apr 24, 2022, 09:02 AM IST

Published On Apr 24, 2022, 09:02 AM IST

Last UpdatedApr 24, 2022, 09:02 AM IST

IPL 2022 Points Table, Orange-Purple Cap Holder List: आईपीएल 2022 की अंकतालिका में शनिवार को हुए दो मुकाबलें के बाद भारी फेरबदल हुआ है. हार्दिक पांड्या ने अर्धशतकों की हैट्रिक लगाते हुए गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई, जिसके दम पर उनकी टीम दूसरे से पहले स्‍थान पर आ गई है. टूर्नामेंट की शुरुआत से प्‍वाइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद अब शीर्ष टीमों का हिस्‍सा बन गई है. बैक टू बैक पांचवीं जीत के साथ केन विलियमसन की टीम दूसरे स्‍थान पर आ गई है. बैंगलोर शर्मनाक हार के बाद चौथे स्‍थान पर खिसक गई है जबकि लखनऊ की टॉप-4 से छुट्टी हो गई है.

आईपीएल 2022 की अंकतालिका (IPL 2022 Points Table)

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नंबर. टीम कुल मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 गुजरात टाइटन्स (GT) 7 6 1 0 12 +0.396
2 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 6 5 2 0 10 +0.691
3 राजस्थान रॉयल्स (RR) 7 5 2 0 10 +0.432
4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 8 5 3 0 10 +0.472
5 लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) 7 4 3 0 8 +0.124
6 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 6 3 3 0 6 0.942
7 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 7 3 4 0 6 +0.160
8 पंजाब किंग्स (PBKS) 7 3 4 0 6 -0.562
9 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 7 2 5 0 4 -0.534
10 मुंबई इंडियंस (MI) 7 0 7 0 0 -0.892

ऑरेंज कैप होल्‍डर लिस्‍ट (Orange Cap Holder List 2022)

ऑरेंज कैप होल्‍डर लिस्‍ट में गुजरात टाइटंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने लंबी छलांग लगाई है. वो शनिवार को हुए मैच से पहले तक टॉप-5 सूची से बाहर थे लेकिन अब दूसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं. उन्‍होंने कोलकाता के खिलाफ 49 गेंदों पर 67 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. फाफ डु प्‍लेसिस की टीम को भले ही हैदराबाद के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी हो लेकिन पांच रन की छोटी पारी के चलते वो ऑरेंज कैप लिस्‍ट में अब भी अपने स्‍थान पर बने हुए हैं. पृथ्‍वी शॉ तीसरे से पांचवें स्‍थान पर खिसक गए हैं.

  1. जोस बटलर (RR)- 491 रन (7 मैच, 7 पारियां)
  2. हार्दिक पांड्या (GT)- 395 रन (6 मैच, 6 पारियां)
  3. केएल राहुल (LSG)- 265रन (7 मैच, 7 पारियां)
  4. फाफ डुप्लेसी (RCB)- 255 रन (8 मैच, 8 पारियां)
  5. पृथ्‍वी शॉ (DC)- 254 रन (7 मैच, 7 पारियां)

पर्पल कैप होल्‍डर लिस्‍ट (Purple Cap Holder List 2022)

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ तीन विकेट हॉल लेने वाले उमेश यादव को इस मैच में खासा फायदा हुआ है. वो 15 विकेटों के साथ चौथे से दूसरे स्‍थान पर आ गए हैं. पहले स्‍थान पर मौजूद युजवेंद्र चहल अब उनसे महज तीन विकेट आगे हैं. उमेश यादव की टॉप-5 में वापसी हुई है.

  1. युजवेंद्र चहल (RR)- 18 विकेट (7 मैच, 7 पारियां)
  2. टी. नटराजन (SRH)- 15 विकेट (7 मैच, 7 पारियां)
  3. कुलदीप यादव (DC)- 13 विकेट (7 मैच, 7 पारियां)
  4. ड्वेन ब्रावो (CSK)- 12 विकेट (7 मैच, 7 पारियां)
  5. उमेश यादव (KKR)- 11 विकेट (8 मैच, 8 पारियां)

Editor's Pick