• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2022 points tale orange purple cap holder list kkr climbs up to two spot after beating mumbai no change in orange and purple cap list 5383564

IPL 2022: मुंबई को हराकर अंकतालिका में फिर ऊपर चढ़ा KKR, ऑरेंज-पर्पल कैप के टॉप 5 में कोई बदलाव नहीं

सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियन्स को 52 रनों से मात देकर 2 पायदान की छलांग लगाई है. अभी प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीद बाकी है.

Edited By : India.com Staff |May 10, 2022, 09:54 AM IST

Published On May 10, 2022, 09:54 AM IST

Last UpdatedMay 10, 2022, 09:54 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में सोमवार को मुंबई और कोलकाता के बीच खेले गए मैच में मुंबई को 52 रन से रौंदकर केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी है. हालांकि उसकी यह उम्मीद अगर-मगर में फंसी है उसे अब अपने सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, जबकि टूर्नामेंट की कुछ और टीमों को भी उसके हित का काम कर उन दूसरी टीमों को हराना होगा, जो केकेआर के साथ प्लेऑफ के चौथे पायदान की दौड़ में शामिल हैं.

खैर इस सबके बीच उसने मुंबई को हराकर सीजन की अपनी 5वीं जीत दर्ज की है और अब वह अंक तालिका में 9वें पायदान से ऊपर उठकर 7वें पर पहुंच गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केकेआर के नेट रन रेट की अगर बात करें तो नाइटराइडर्स 10 अंकों के साथ इतने ही अंकों वाली 2 टीमों से पीछे है, जबकि इतने ही अंक वाली पंजाब किंग्स (PBKS) से आगे है.

प्‍वाइंट्स टेबल (IPL 2022 Points Table)

नंबर. टीम कुल मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 लखनऊ सुपर जायन्ट्स 11 8 3 0 16 +0.703
2 गुजरात टाइटन्स 11 8 3 0 16 +0.120
3 राजस्थान रॉयल्स 11 7 4 0 14 +0.326
4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12 7 5 0 14 -0.115
5 दिल्ली कैपिटल्स 11 5 6 0 10 +0.150
6 सनराइजर्स हैदराबाद 11 5 6 0 10 -0.031
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 7 0 10 -0.057
8 पंजाब किंग्स 11 5 6 0 10 -0.231
9 चेन्नई सुपर किंग्स 11 4 7 0 8 -0.028
10 मुंबई इंडियंस 11 2 9 0 4 -0.894

ऑरेंज कैप होल्‍डर लिस्‍ट (Orange Cap Holder List)

इस मैच में कोलकाता के नीतिश राणा और वेंकटेश अय्यर ने 43-43 रन की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने भी अर्धशतक जमाया लेकिन इन तीनों ही बल्लेबाजों का असर ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल टॉप 5 बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं कर पाए हैं क्योंकि ये तीनों ही बल्लेबाज इस फेहरिस्त में काफी पीछे हैं.

  1. जोस बटलर (RR) (11 पारियों में 618 रन)
  2. केएल राहुल (LSG) (11 पारियों में 451 रन)
  3. फाफ डुप्लेसी (RCB) (12 पारियों में 389 रन)
  4. शिखर धवन (PBKS) (11 पारियों में 381 रन)
  5. डेविड वॉर्नर (DC) (9 पारियों में 356 रन)

पर्पल कैप होल्‍डर लिस्‍ट (Purple Cap Holder List)

इसी तरह पर्पल कैप की लिस्ट के टॉप 5 में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने आईपीएल करियर सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग की. उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. हालांकि बुमराह के नाम इस सीजन सिर्फ 5 ही विकेट दर्ज हैं और इसके चलते वह टॉप 5 से बहुत दूर हैं.

  1. युजवेंद्र चहल (RR) (11 मैचों में 22 विकेट)
  2. वनिंदु हसरंगा (RCB) (12 मैचों में 21 विकेट)
  3. कगिसो रबाडा (10 मैचों में 18 विकेट)
  4. कुलदीप यादव (DC) (11 मैचों में 18 विकेट)
  5. टी नटराजन (10 मैचों में 17‍ विकेट)

Editor's Pick