• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2022 points tale orange purple cap holder list no change in points table ranking after rajasthan royals vs delhi capitals match know about orange purple cap 5387798

IPL 2022- दिल्ली राजस्थान मैच से रैंकिग में बदलाव नहीं लेकिन 2 अंक लेकर और मजबूत हुई कैपिटल्स

बुधवार को खेले गए मैच से किसी भी टीम की रैंकिंग में उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है. लेकिन दिल्ली ने यहां 2 अंक जुटाकर प्लेऑफ में जाने की अपनी संभावनाओं को और मजबूत किया है.

Edited By : India.com Staff |May 12, 2022, 09:51 AM IST

Published On May 12, 2022, 09:51 AM IST

Last UpdatedMay 12, 2022, 09:51 AM IST

IPL 2022 Points Table And Orange And Purple Cap List: आईपीएल में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) क बीच खेले गए मैच में प्वॉइंट्स टेबल में टीमों की रैंकिंग में तो कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन दिल्ली ने रॉयल्स को यहां हराकर 2 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत किया है. हालांकि वह टॉप 4 से अभी भी बाहर है और 12 अंकों के साथ 5वें पायदान पर बनी हुई है.

संज सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम 14 अंकों के साथ पहले की ही तरह तीसरे पायदान पर है. गुजरात टाइटन्स 18 अंक लेकर पहले ही क्वॉलीफाई कर चुकी है, जबकि नंबर 2 पर काबिज लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अभी प्लेऑफ में अपना टिकट कन्फर्म करने से एक जीत दूल है. नंबर 4 पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम है, जिसके पास 14 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट निगेटिव में है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

नंबर. टीम कुल मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 गुजरात टाइटन्स 12 9 3 0 18 +0.376
2 लखनऊ सुपर जायन्ट्स 12 8 4 0 16 +0.385
3 राजस्थान रॉयल्स 12 7 5 0 14 +0.228
4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12 7 5 0 14 -0.115
5 दिल्ली कैपिटल्स 12 6 6 0 12 +0.210
6 सनराइजर्स हैदराबाद 11 5 6 0 10 -0.031
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 7 0 10 -0.057
8 पंजाब किंग्स 11 5 6 0 10 -0.231
9 चेन्नई सुपर किंग्स 11 4 7 0 8 -0.028
10 मुंबई इंडियंस 11 2 9 0 4 -0.894

ऑरेंज कैप होल्‍डर लिस्‍ट (Orange Cap Holder List)

ऑरेंज कैप की अगर बात करें तो राजस्थान के जोस बटलर (Jos Buttler) बुधवार को भले सिर्फ 7 रन बनाकर चेतन सकारिया का शिकार हो गए. लेकिन वह इस फेहरिस्त में अभी भी सबसे आगे हैं. इस बीच दिल्ली के डेविड वॉर्नर ने नाबाद 52 रन बनाकर एक बार फिर टॉप 5 में एंट्री की है. अब वह 427 रनों के साथ नंबर पर 3 पर पहुंच गए हैं.

  1. जोस बटलर (RR) (12 पारियों में 625 रन)
  2. केएल राहुल (LSG) (12 पारियों में 459 रन)
  3. डेविड वॉर्नर (DC) (10 पारियों में 427 रन)
  4. फाफ डुप्लेसी (RCB) (12 पारियों में 389 रन)
  5. शुबमन गिल (GT) (12 पारियों में 384 रन)

पर्पल कैप होल्‍डर लिस्‍ट (Purple Cap Holder List)

पर्पल कैप में राजस्थान के ही युजवेंद्र चहल अभी भी सबसे आगे बने हुए हैं. दिल्ली के खिलाफ वह सिर्फ एक ही विकेट झटक पाए और इस विकट के साथ उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी RCB के वनिंदु हसरंगा से अपना गैप थोड़ा और बढ़ा लिया है. अब चहल और हसरंगा में दो विकेट का अंतर है. दूसरी ओर दिल्ली के कुलदीप यादव के पास भी कल मौका था लेकिन उन्हें इस मैच में कोई विकेट नहीं मिल पाया और वह 18 विकेटों के साथ तीसरे पायदान पर बने हुए हैं.

  1. युजवेंद्र चहल (RR) (12 मैचों में 23 विकेट)
  2. वनिंदु हसरंगा (RCB) (12 मैचों में 21 विकेट)
  3. कगिसो रबाडा (10 मैचों में 18 विकेट)
  4. कुलदीप यादव (DC) (12 मैचों में 18 विकेट)
  5. टी. नटराजन (10 मैचों में 17‍ विकेट)

Editor's Pick