- Home
- News
- Cricket news ipl 2022 r ashwin explains how the royals plan for him to bat at no 3 came about 5389149
शुरू में ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी को कह चुकी थी राजस्थान रॉयल्स, खुद Ravichandran Ashwin ने किया खुलासा
IPL 2022 के 58वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से रविचंद्रन अश्विन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. अश्विन ने मैच में 50 रन बनाए, जो उनके आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी रही.
Published On May 12, 2022, 07:22 PM IST
Last UpdatedMay 12, 2022, 07:22 PM IST
Indian Premier League 2022, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सीजन के 58वें मैच में 8 विकेट से करारी मात दी. भले ही राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने सभी का दिल जीत लिया. अश्विन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली. यह अश्विन के आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी रही.
साफ है कि आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने रविचंद्रन अश्विन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजकर एक सफल प्रयोग किया है, ताकि बल्लेबाजी लाइनअप ज्यादा लंबी हो सके. अश्विन ने इस बारे में खुलासा किया है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें शुरू में ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कह दिया था.
मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन कहा, “नहीं, मुझे हिट करने के लिए कोई लाइसेंस नहीं दिया गया है, लेकिन सीजन के शुरू में ही मुझे बताया गया था कि मैं इस ऑर्डर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं. हमने कुछ अभ्यास मैच भी खेले थे, जहां मैंने ओपन किया था और मैंने इसका आनंद लिया था. मैंने अपनी बल्लेबाजी पर बहुत काम किया है, इसलिए मैदान पर अच्छा करने में सक्षम हूं. आज की पारी खेलकर बहुत अच्छा लग रहा है.”