- Home
- News
- Cricket news ipl 2022 rahmanullah gurbaz set to join gujarat titans as replacement of jason roy 5275001
IPL 2022: आईपीएल को Jason Roy की न के बाद अफगानिस्तान के इस युवा बल्लेबाज को मौका देगी गुजरात टाइटन्स, मिले संकेत
20 वर्षीय रहमानुल्लाह गुरबाज को गुजरात टाइटन्स अपने खेमे में जेसन रॉय की जगह ला रही है. हालांकि अभी तक उसने इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है.
Published On Mar 08, 2022, 04:04 PM IST
Last UpdatedMar 08, 2022, 04:04 PM IST
आईपीएल के 15वें (IPL 2022) सीजन की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी है. इस बीच गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम में आए जेसन रॉय (Jason Roy) ने निजी कारणों से इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया है. ऐसे में गुजरात की फ्रैंचाइजी ने इंग्लैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज का विकल्प तलाश लिया है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) की टीम अफगानिस्तान के युवा ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) को रॉय की जगह टीम में लाएगी.
रहमानुल्लाह गुरबाज ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने की बधाइयां दी गई हैं. लेकिन अभी तक न तो गुरबाज की ओर से इस विषय में कुछ कहा गया है और गुजरात टाइटन्स ने भी फिलहाल कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है. इससे पहले पिछले महीने फरवरी में बेंगलुरु में आयोजित हुई आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction 2022) में गुजरात ने जेसन रॉय को उनके बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये में खरीदा था.
लेकिन इस 31 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज ने यह कहकर इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया कि वह फिलहाल अपने परिवार के साथ कुछ क्वॉलिटी टाइम बिताना चाहते हैं. उन्होंने गुजरात की फ्रैंचाइजी को अपने इस निर्णय की जानकारी पहले ही दे दी थी.
इसके बाद उन्होंने आईपीएल की नई फ्रैंचाइजी गुजरात के फैन्स को इंस्टाग्राम पर अपना संदेश जारी कर इस साल इस लीग से हटने की जानकारी देते हुए कहा था कि बड़े भारी मन से उन्होंने यह फैसला लिया है. वह इस बात के आभारी हैं कि कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और गुजरात टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताते हुए नीलामी में उन्हें अपनी टीम के लिए खरीदा.
इस बीच 20 वर्षीय रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की हैं, जिनमें उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने की बधाइयां मिली हैं. मीडिया में भी अपुष्ठ खबरों के मुताबिक यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह युवा खिलाड़ी जेसन रॉय की जगह लेने जा रहा है.
हमानुल्लाह ने अब तक अफगानिस्तान के लिए 9 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसके अलावा वे अलग-अलग लीग में भी खेल चुके हैं और उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.