• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2022 rajasthan royals james neesham openly criticize icc news rule introduced in ipl 5289161

IPL के नए नियम के खिलाफ जेम्‍स नीशम, 15 मिलियन मिलने के बावजूद निकाली भड़ास

जेम्‍स नीशम को राजस्‍थान रॉयल्‍स फ्रेंचाइजी ने एक ऑलराउंडर के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्‍सा बनाया है.

Edited By : India.com Staff |Mar 16, 2022, 01:09 PM IST

Published On Mar 16, 2022, 01:09 PM IST

Last UpdatedMar 16, 2022, 01:09 PM IST

आईसीसी के लिए नियम बनाने वाली संस्‍था मेलबोर्न क्रिकेट क्‍लब ने हाल ही में खेल से जुड़े कई छोटे-छोटे नियमों में बदलाव किया. मांकडिंग को अनैतिकता की श्रेणी से बाहर लाने से लेकर कैच आउट होने पर रन लेने के कारण ट्राइक चेंज होने के नियम में भी बदलाव किया गया है. एमसीसी कसे जुड़े तमाम नियम एक नवंबर से अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में लागू होने वाले हैं लेकिन बीसीसीआई ने इन्‍हें आईपीएल 2022 में (IPL 2022 New Rules) लागू करने का निर्णय लिया. न्‍यूजीलैंड की टीम के ऑलराउंडर जेम्‍स नीशम ने  आईपीएल में इसे लागू करने की आलोचना की.

इस सीजन राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए खेल रहे जेम्‍स नीशम कैच आउट होने पर रन लेने की स्थिति में स्‍ट्राइक रोटेट होने के नियम से खुश नहीं हैं. नीशम का कहना है कि मुझे यह नियम समझ नहीं आ रहा है. उन्‍होंने ट्विटर पर कहा, “क्‍या यह नियम कोई समस्‍या पैदा कर रहा था. यह बल्‍लेबाजों की मदद करेगा जो मैच की परिस्थिति से दूर नहीं होते. मुझे यह पसंद नहीं आया.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

Editor's Pick