IPL 2022- Tilak Verma ने गजब का कॉन्फिडेंस दिखाया है, मैं उनके शॉट्स देखकर प्रभावित हूं: Ravi Shastri

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा, 'तिलक वर्मा ने अब तक बहुत आत्मविश्वास दिखाया है और उनमें आगे बढ़ने की क्षमता है. मैं उनसे काफी प्रभावित हूं.'

Edited By : India.com Staff |Apr 06, 2022, 05:51 PM IST

Published On Apr 06, 2022, 05:51 PM IST

Last UpdatedApr 06, 2022, 05:51 PM IST

मुंबई इंडियंस (MI) के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Verma) यूं तो अभी अपने आईपीएल करियर की शुरुआत ही कर रहे हैं. लेकिन अपनी पहली दो पारियों में ही उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को अपना मुरीद बना लिया है. उनके प्रशंसकों में एक नाम भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का भी जुड़ गया है. शास्त्री ने कहा कि इस युवा लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने उन्हें काफी प्रभावित किया है.

तिलक वर्मा ने इस सीजन अभी तक मुंबई के लिए दो मैच खेलकर 22 और 61 रन (कुल 83 रन) की पारियां खेली हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तो वह ईशान किशन के साथ जब क्रीज पर जम गए थे, तब लग रहा था कि मुंबई की टीम आज आसानी से जीत जाएगी. लेकिन उनके आउट हो ते ही मुंबई ने वह मैच गंवा दिया. लेकिन शास्त्री का मानना है कि इस बल्लेबाज ने अपनी दोनों पारियों में काफी संभावनाएं दिखाई हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ उन्होंने (33 गेंदों में 61 रन) पारी खेली थी और ईशान किशन के साथ 54 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी निभाई. इससे पहले तिलक वर्मा साउथ अफ्रीका में 2020 पुरुष अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेल चुके हैं.

रवि शास्त्री ने कहा, ‘वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए खेली दोनों पारियों में काफी संभावनाएं दिखाई हैं. मैं उनके व्यापक शॉट्स फ्रंट फुट, बैक फुट, स्वीप को देखकर प्रभावित हूं. उनके शॉट्स में बहुत भिन्नता है. चयन के लिए एक युवा खिलाड़ी के लिए उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा है.’

शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव शो में कहा, उन्होंने बहुत आत्मविश्वास से बल्लेबाजी की है. इस खिलाड़ी में आगे बढ़ने की क्षमता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सकारात्मक इरादे दिखाए हैं और ये मुंबई इंडियंस के लिए अच्छे संकेत हैं. सूर्यकुमार यादव की प्लेइंग इलेवन में वापसी के बाद मुंबई का मध्यक्रम मजबूत होगा.’ कोलकाता ने आईपीएल 2022 में तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि मुंबई को एक भी जीत नहीं मिली है.

(इनपुट: आईएएनएस)

Editor's Pick