- Home
- News
- Cricket news ipl 2022 robin uthappa happy that chennai super kings bid for him money doesnt matter 5264886
खुश हूं CSK ने मेरे लिए दांव लगाया, कितने रुपये मिले इससे फर्क नहीं पड़ता: रॉबिन उथप्पा
रॉबिन उथप्पा बीते सीजन के दौरान भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से करीबी के चलते ही उन्हें पिछले और इस सीजन में टीम के साथ जोड़ा गया है.
Published On Mar 02, 2022, 09:04 AM IST
Last UpdatedMar 02, 2022, 09:04 AM IST
भारतीय टीम (Team India) के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) खुश हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी ने आगामी आईपीएल सीजन (IPL 2022 Auction) के लिए उनपर विश्वास जताया. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें दो करोड़ रुपये के बेस प्राइज में खरीदा. उथप्पा का कहना है कि उनके लिए रुपये ज्यादा मायने नहीं रखते. बड़ी बात है कि मुझपर चेन्नई ने विश्वास बताया. रॉबिन उथप्पा बीते सीजन के दौरान भी चेन्नई का हिस्सा थे। आईपीएल 2022 ऑक्शन के दौरान उनपर किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने दांव नहीं लगाया.
चेन्नई सुपर किंग्स की आधिकारिक वेबसाइट पर बातचीत के दौरान रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने कहा, “पिछले सीजन के दौरान सीएसके की तरफ से खेलते हुए मुझे एहसास हुआ कि मैं इस फ्रेंचाइजी से कितना प्यार करता हूं. मैं भगवान से प्रार्थना कर रहा था कि रुपये ज्यादा मायने नहीं रखते. बस चेन्नई की टीम मुझे ऑक्शन के दौरान खरीद ले. मैं माही भाई और मैनेजमेंट का शुक्रगुजार हूं. ये शुद्ध तौर पर इस फ्रेंचाइजी के साथ्ज्ञ खेलने से मिलने वाली खुशी है.”