This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2022 KKR vs DC: मैच से पहले ही एक-दूसरे की खिंचाई करने लगे Shreyas Iyer और Shardul Thakur, देखें फनी Video
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें KKR के अय्यर दिल्ली के शार्दुल ठाकुर की खिंचाई करते दिख रहे हैं.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 10, 2022 6:25 PM IST

आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने हैं. इस मैच से पहले दोनों टीमों के दो खिलाड़ियों ने मस्ती भरे लहजे में एक-दूसरे की खिंचाई भी की. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने यह फनी वीडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उसके कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और दिल्ली के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए.
दरअसल शार्दुल और श्रेयस भारतीय टीम के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई के लिए एक साथ खेलते हैं. ऐसे में दोनों की आपस में बहुत अच्छी दोस्ती है. इसलिए आईपीएल मैच से पहले दोनों वीडियो चैट पर थोड़ी मस्ती भी कर ली.
https://twitter.com/KKRiders/status/1513065743041978368?s=20&t=5FzeD33xHCo7uO00EYwpQg
इस मस्ती के दौरान श्रेयस ने उन्हें चेतावनी भी दे दी कि ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज मैच है कि वहां मेरा रिकॉर्ड बहुत शानदार है और वहां मुझसे बचकर रहना. इस पर शार्दुल भी जवाब देने में पीछे नहीं हटे और उन्होंने कहा कि याद रखना वहां मैंने नेट्स में तुम्हारे खिलाफ नेट में कितने ऐज निकाले हैं तो यह भी याद रखना. इस पर अय्यर ने और भी मौज लेते हुए कहा कि इसलिए ही उसे नेट प्रैक्टिस कहते हैं.
बहरहाल केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर के आईपीएल में इस सीजन प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेली 4 पारियों में कुछ खास नहीं किया है वह अब तक 20, 13, 26 और 10 रन की पारियां ही खेल पाए हैं. यानी 4 पारियों में उनके नाम कुल 69 रन ही रहे हैं. दूसरी ओर शार्दुल ठाकुर भी इस मैच से पहले अब तक खेले तीन मैचों में सिर्फ एक ही विकेट अपने नाम कर पाए हैं.
