IPL 2022: Irfan Pathan को Shreyas Iyer से उम्मीदें, उनकी कप्तानी में KKR का भविष्य उज्ज्वल

IPL 2022: इरफान पठान ने श्रेयस अय्यर की तारफ की है. इरफान के मुताबिक अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स का भविष्य उज्ज्वल है.

Edited By : India.com Staff |Apr 01, 2022, 04:53 PM IST

Published On Apr 01, 2022, 04:53 PM IST

Last UpdatedApr 01, 2022, 04:53 PM IST

Indian Premier League 2022: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने इस सीजन अपना पहला मैच 6 विकेट से जीता, जबकि आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ उसे 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने इस टीम का भविष्य उज्ज्वल बताया है.

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव के एक एपिसोड में कहा, “श्रेयस अय्यर एक शानदार कप्तान हैं. याद रखें, उन्होंने सीजन के बीच में (Delhi Capitals) कप्तानी संभाली, जैसे रोहित शर्मा जिन्हें आईपीएल 2013 में सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था. दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्रेयस ने अच्छी शुरुआत की. कोच रिकी पोंटिंग की देखरेख और उन्होंने कप्तान के रूप में अपने पहले कार्यकाल में अपने निर्णय लेने के कौशल में सुधार किया.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पठान ने देखा कि जब से अय्यर दिल्ली से कोलकाता आए हैं, उनके नेतृत्व कौशल को और अधिक प्रसिद्धि मिली है. उन्होंने आगे कहा, “लेकिन उनकी कप्तानी की चालें इस सीजन में प्रमुखता से सामने आ रही हैं और जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा हम इसके बारे में और बात करेंगे. वह हर मोड़ पर खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और जो एक लीडर का अच्छा संकेत है. उनकी देखरेख में कोलकाता का भविष्य उज्‍जवल है और हमने पहले दो मैचों में इसकी झलक देखी है.”

कोलकाता ने सीजन का अपना तीसरा मैच 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है. फ्रेंचाइजी को उम्मीद होगी कि अय्यर का नेतृत्व शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में केकेआर को जीत की राह पर ले जाएगा.

Editor's Pick