- Home
- News
- Cricket news ipl 2022 srh vs kkr aaron finch becomes first player to play for 9 different teams 5340169
Aaron Finch ने रच दिया इतिहास, IPL में शायद ही कभी हो ऐसा
IPL 2022, SRH vs KKR: आरोन फिंच (Aaron Finch) ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है. साल 2010 में इस लीग में डेब्यू करने वाले फिंच 9वीं आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं.
Published On Apr 15, 2022, 09:20 PM IST
Last UpdatedApr 15, 2022, 09:20 PM IST
Indian Premier League 2022, Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से जब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs KKR) के खिलाफ आरोन फिंच (Aaron Finch) मैदान पर उतरे, तो उन्होंने इतिहास रच दिया. आरोन फिंच इंडियन प्रीमियर लीग में 9वीं टीम की ओर से खेल रहे हैं, जो एक रिकॉर्ड है. इतनी आईपीएल फ्रेंचाइजी की ओर से खेलने वाले आरोन फिंच पहले क्रिकेटर हैं.
आईपीएल में आरोन फिंच अब तक राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals), दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi Daredevils), पुणे वॉरियर्स (Pune Warriors), सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad), मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), गुजरात लॉयन्स (Gujarat Lions), किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए खेल चुके हैं.
आरोन फिंच के बाद इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक का नाम है, जिन्होंने अब तक 7 टीमों की ओर से आईपीएल खेला है. वहीं रॉबिन उथप्पा, थिसारा परेरा, पार्थिव पटेल और इशांत शर्मा 6-6 फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल मे खेल चुके हैं.
सबसे ज्यादा आईपीएल फ्रेंचाइजी की ओर से खेलने वाले क्रिकेटर:
आरोन फिंच – 9
दिनेश कार्तिक – 7
रॉबिन उथप्पा – 6
थिसारा परेरा -6
पार्थिव पटेल – 6
इशांत शर्मा – 6
युवराज सिंह – 6
इरफान पठान – 6
आरोन फिंच ने साल 2010 में सबसे पहली बार राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 2 टीमों की ओर से पदार्पण करते हुए अर्धशतक जड़ा है. साल 2013 में उन्होंने पुणे की ओर से खेलते हुए 53 बॉल में 64 रन बनाए थे, जबकि साल 2016 में उन्होंने गुजरात की तरफ से खेलते हुए 47 गेंदों में 74 रन ठोके थे.
आईपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से डेब्यू करते हुए आरोन फिंच का प्रदर्शन:
2010 राजस्थान रॉयल्स 21 (21)
2011 दिल्ली डेयरडेविल्स 8 (12)
2013 पुणे वॉरियर्स 64 (53)
2014 सनराइजर्स हैदराबाद 2 (5)
2015 मुंबई इंडियंस 5 (5)
2016 गुजरात लॉयन्स 74 (47)
2018 किंग्स इलेवन पंजाब 0 (1)
2020 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 29 (27)
2022 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 (5)