• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2022 sunrisers hyderabad team full schedule srh squad 2022 time table srh ipl matches date time and venue 5302342

IPL 2022 SRH Team Full Schedule & Squad: केन विलियमसन की कप्तानी में दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे सनराइजर्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में सनराइजर्स हैदरबाद का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 29 मार्च को होगा

Edited By : India.com Staff |Mar 29, 2022, 10:01 AM IST

Published On Mar 29, 2022, 10:01 AM IST

Last UpdatedMar 29, 2022, 10:01 AM IST

डेविड वार्नर (David Warner) की अगुवाई में साल 2016 में पहला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad) टीम 15वें सीजन में बिना इस स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के उतरेगी. हैदराबाद टीम आईपीएल 2022 में कीवी कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) की अगुवाई में अपने दूसरे खिताब का अभियान शुरू करेगी.

फरवरी में हुए मेगा ऑक्शन के दौरान हैदराबाद टीम मैनेजमेंट का पूरा ध्यान मध्यक्रम की समस्या को सुलझाने पर था जो कि पिछले दो-तीन सालों से टीम की परेशानी की मुख्य कारण रही है. ऑक्शन से पहले सनराइजर्स ने केन विलियमसन (Kane Williamson), अब्दुल समद (Abdul Samad) और उमरान मलिक (Umran Malik) को रीटेन किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं नीलामी के दौरान हैदराबाद टीम ने एडेन मारक्रम (Aiden Markram), ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips), राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) और सौरभ दुबे (Sourabh Dube) जैसे मध्य और निचले क्रम को संभालने वाले बल्लेबाजों को खरीदा.

Sunrisers Hyderabad Team IPL 2022 Schedule:

Date Matches Stadium
29 मार्च, 2022 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स एमसीए स्टेडियम, पुणे
4 अप्रैल, 2022 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स डीवाई पाटिल स्टेडियम
9 अप्रैल, 2022 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद डीवाई पाटिल स्टेडियम
11 अप्रैल, 2022 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस डीवाई पाटिल स्टेडियम
15 अप्रैल, 2022 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स ब्रेबोर्न – सीसीआई
17 अप्रैल, 2022 पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद डीवाई पाटिल स्टेडियम
23 अप्रैल, 2022 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ब्रेबोर्न – सीसीआई
27 अप्रैल, 2022 गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद वानखेड़े स्टेडियम
1 मई, 2022 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स एमसीए स्टेडियम, पुणे
5 मई, 2022 दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ब्रेबोर्न – सीसीआई
8 मई, 2022 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वानखेड़े स्टेडियम
14 मई, 2022 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद एमसीए स्टेडियम, पुणे
17 मई, 2022 मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद वानखेड़े स्टेडियम
22 मई, 2022 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स वानखेड़े स्टेडियम

IPL 2022 Sunrisers Hyderabad फुल स्क्वाड:

केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक, एडेन मार्करम, शशांक सिंह, रविकुमार समर्थ राहुल त्रिपाठी, प्रियम गर्ग, ग्लेन फिलिप्स विष्णु विनोद, निकलस पूरन, मार्को जेंसन, सीन एबॉट, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ दुबे, रोमारियो शेपर्ड, फजलाख फारूखी, जगदीश सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार.

Editor's Pick