- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ipl 2022 sushant mishra joins srh as replacement for injured saurabh dubey 5374406
सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ा रांची का गेंदबाज, 21 साल की उम्र में खेले महज '4 मैच'
IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम नौ में से पांच मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. सीजन के बीच टीम ने बड़ा बदलाव किया है.
Published On May 04, 2022, 09:39 PM IST
Last UpdatedMay 04, 2022, 09:39 PM IST
Indian Premier League 2022: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) आईपीएल-2022 की अंकतालिका में इस वक्त चौथे पायदान पर मौजूद है. इस टीम ने 9 में से 5 मैच अपने नाम किए हैं. हैदराबाद ने शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद अगले पांच मैच अपने नाम किए. इसके बाद उसे फिर से दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूत बनाए रखने के लिए हैदराबाद ने बड़ा बदलाव किया है.
4 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके सुशांत मिश्रा
सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल सौरभ दुबे (Saurabh Dubey) की जगह टीम में बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा (Sushant Mishra) को टीम में शामिल किया है. रांची के रहने वाले 21 वर्षीय सुशांत ने चार प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 13 विकेट झटके हैं. सुशांत 20 लाख रुपये की कीमत के साथ टीम से जुड़ेंगे.
आईपीएल-2022 में एक भी मैच नहीं खेल सके सौरभ दुबे
आईपीएल ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे की पीठ में चोट लगी है और वह बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. सौरभ दुबे ने इस सत्र में हैदराबाद के लिए एक भी मैच नहीं खेला है.
Sunrisers Hyderabad Full Squad for IPL 2022:
केन विलियमसन (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, वॉशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन, विष्णु विनोद, प्रियम गर्ग, कार्तिक त्यागी, फजलहक फारूकी, मार्को जेन्सन, सुशांत मिश्रा, शशांक सिंह, ग्लेन फिलिप्स, जगदीश सुचित, श्रेयस गोपाल, रविकुमार समर्थ.