add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2022- सही दिशा में आगे बढ़ रही है दिल्ली कैपिटल्स, मैं भी छोड़ना चाहता हूं प्रभाव: Shardul Thakur

शार्दुल ठाकुर ने यह भी बताया कि वह इस बार अधिक ऊर्जा से इसलिए खेलते दिख रहे हैं क्योंकि वह हर मैच में अपना प्रभाव छोड़ना चाहते हैं. शार्दुल अब तक बॉल और बैट दोनों से ही कारगर दिखे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 12, 2022 5:59 PM IST

आईपीएल में इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक खेले 4 मैचों में 2 में जीत और 2 में हार का सामना किया है. लेकिन टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने भरोसा दिलाया है कि फैन्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है. शार्दुल ने अब तक 4 मैचों में 3 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि उन्होंने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. 30 वर्षीय ठाकुर ने कहा कि वह हर मैच में प्रभाव डालना चाहते हैं.

ठाकुर ने कहा, ‘टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है और हमारे मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने हमेशा हमें अपना स्वाभाविक मैच खेलने के लिए कहा है, चाहे स्थिति कैसी भी हो. वह हमारा समर्थन करते हैं. इसलिए हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ठाकुर ने टी20 में ऑलराउंडरों के महत्व के बारे में भी बताया, ‘हमारी बल्लेबाजी लाइनअप काफी बड़ी है. जितने ज्यादा ऑलराउंडर होंगे, टी20 में किसी भी टीम के लिए उतना ही अच्छा होगा. अगर हम शीर्ष पर तेजी से विकेट खो देते हैं, तो 6,7 और 8 पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है.’

ऑलराउंडर ने कहा, ‘टीम के भीतर का माहौल काफी अच्छा है. टीम में बहुत सारे युवा हैं और हम सभी दोस्त हैं, क्योंकि हम कुछ समय से एक साथ खेल रहे हैं. मैं अपने हर मैच में प्रभाव डालना पसंद करता हूं और इसलिए मैं बहुत सारी ऊर्जा के साथ खेलना चाहता हूं.’

ठाकुर ने एक क्रिकेटर के रूप में अपने मुख्य फोकस के बारे में भी बताया, ‘मैं क्रिकेट खेलने का आनंद लेना चाहता हूं. मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है इसलिए मैं खुद को किसी भी तरह के दबाव में नहीं रखना चाहता.’

दिल्ली कैपिटल्स शनिवार, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के अपने अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी.