IPL 2022- एक तेज गेंदबाज में किसी भी बात अहंकार नहीं होना चाहिए: Andrew Tye

एंड्रयू टाय ने आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले ब्रॉडकास्टर से बातचीत में कहा- टी20 क्रिकेट में एक गेंदबाज के पास अहंकार के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने इसकी वजह भी बताई.

Edited By : India.com Staff |Apr 04, 2022, 09:52 PM IST

Published On Apr 04, 2022, 09:52 PM IST

Last UpdatedApr 04, 2022, 09:52 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्र्यू टाय (Andrew Tye) ने सलाह दी है कि एक गेंदबाज में किसी भी तरह का अहंकार नहीं होना चाहिए. क्योंकि गेंदबाज भले जो गेंद चाहते हों उसे फेंक सकते हैं लेकिन इस दौरान गेंद को किसी तरह बाउंड्री लाइन के पार जाने से रोकना होता है. ऑस्ट्रेलिया का यह 35 वर्षीय तेज गेंदबाज इस साल आईपीएल 2022 में अनसोल्ड रहा था. हालांकि वह अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम का हिस्सा हैं क्योंकि तेज गेंदबाज मार्क वुड के चोटिल होने के बाद लखनऊ की टीम ने इस अनुभवी खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल किया है.

इससे पहले टाय ने पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) का प्रतिनिधित्व करते हुए 2018 आईपीएल में पर्पल कैप जीता था. टाय ने ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स के साथ मैच से पहले कहा, ‘टी20 क्रिकेट में एक गेंदबाज के रूप में अहंकार के लिए कोई जगह नहीं है. आप उस गेंद को पूरी तरह से फेंक सकते हैं, जो आप चाहते हैं, लेकिन इस दौरान गेंद को किसी तरह सीमा तक जाने से रोकना होता है. हम हर गेंद पर विकेट नहीं ले सकते, लेकिन गेंद को हिट कराने से रोक सकते हैं, ताकि वह बाउंड्री तक न जाए.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले कुछ वर्षों में, टाय ने धीमी गेंदों और यॉर्कर की विविधता के कारण खुद को डेथ ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में बदला. लेकिन, टाय के अनुसार, इस बदलाव की शुरुआत करना आसान नहीं था.

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं पहले गेंदबाजी करना भूल गया था, मेरी गति धीमी हो गई थी. पहले मेरी गति लगभग 140 किमी प्रति घंटे तक होती थी और फिर मैंने अधिकतम 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद को फेंकना शुरु कर दिया और फिर सौभाग्य से मेरे गेंदबाजी कोच (मैट मेसन) टीम में वापस आ गए. इसके बाद मैंने अपनी गेंदबाजी की लय को फिर से पकड़ा.’ टाय ने अपने खेल में बदलाव किया, जिससे टी20 क्रिकेट में टीम को फायदा हुआ है.

Editor's Pick