कौन हैं IPL की नई टीम लखनऊ के मालिक Sanjiv Goenka! यहां जानें

आईपीएल में अब 10 टीमें हिस्सा लेंगी. एक टीम लखनऊ शहर को मिली है, जिसके मालिका संजीव गोयनका हैं.

Edited By : India.com Staff |Oct 25, 2021, 08:32 PM IST

Published On Oct 25, 2021, 08:32 PM IST

Last UpdatedOct 25, 2021, 08:32 PM IST

Who is Sanjiv Goenka The New IPL Team Lucknow Owner: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) में एक बार फिर 8 की बजाए 10 टीमें हिस्सा लेंगी. सोमवार को बीसीसीआई ने इस लीग की दो नई टीमों की घोषणा कर दी. आरपीएसजी (RPSG) और सीवीसी कैपिटल्स (CVC Capitals) ने लखनऊ और अहमदाबाद के नाम पर सबसे ऊंची बोली लगाकर इन दो टीमों के मालिकाना हक अपने नाम किए हैं. लखनऊ की टीम को देश के जाने-माने उद्योगपति संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) के स्वामित्व वाली RPSG ने 7 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने नाम किया.

कौन हैं Sanjiv Goenka!

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार हैं. उनका ग्रुप (आरपी- संजीव गोयनका ग्रुप) मुख्य रूप से 6 बड़े उद्योगों में कार्यरत है. ये 6 ग्रुप हैं- बिजली और प्राकृतिक संसाधन, मीडिया और मनोरंजन, शिक्षा और आईटी, सारेगामा इंडिया और फिलीप्स कार्बन ब्लैक हैं.

गोयनका के इस संगठन में 50 हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं और उनके पास 4.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है. उनके इस ग्रुप में लाखो शेयरहोल्डर भी हैं. 60 वर्षीय गोयनका RP-संजीव गोयनका ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं.

साल 2001 में वह कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडिस्ट्रीज (CII) के अध्यक्ष बने थे, तब वह इस संगठन से सबसे युवा अध्यक्ष बने थे. वह आईआईटी खड़गपुर में बोर्ड ऑफ गवर्नर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री व्यापार और उद्योग परिषद के सदस्य भी रहे हैं.

गोयनका ग्रुप की नई आईपीएल टीम की अगर बात करें तो फिलहाल इस टीम का शहर भले तय हो गया है. यह लखनऊ के नाम पर है लेकिन इस टीम का नाम आने में अभी समय है. अगले कुछ दिनों में गोयनका ग्रुप इसका भी ऐलान कर सकता है.

Editor's Pick