This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2022: उमरान मलिक को मोहम्मद अजहरूद्दीन की सलाह, सिर्फ पेस का मत सोचो शरीर पर भी दो ध्यान
भारत की पेस सनसनी के रूप में चमक रहे जम्मू-कश्मीर के इस युवा तेज गेंदबाज को भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने दी काम की सलाह.
Written by India.com Staff
Last Published on - May 17, 2022 11:11 PM IST

आईपीएल में इन दिनों अपनी रफ्तार के कहर से बल्लेबाजों को थर्रा रहे युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने एक महत्वपूर्ण सलाह दी है. इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि इस युवा तेज गेंदबाज को सिर्फ अपनी गति पर ही ध्यान देने की जरूरत नहीं है उन्हें अपनी लाइन लेंथ में सटीकता और अपने शरीर की जरूरत पर भी ध्यान देने की दरकार है.
उमरान इन दिनों आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं. वह इस सीजन अपनी रफ्तार के दम पर 13 मैचों में अब तक 19 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में टॉप 5 में शुमार हैं. लेकिन अजहरूद्दीन ने उन्हें चेताया है कि क्रिकेट में पेस ही सब कुछ नहीं होता एक्युरसी (लाइन लेंथ की सटीकता) भी मायने रखती है. ऐसे में उन्हें अपनी पेस पर ज्यादा ध्यान न देकर अपनी एक्यूरसी और शरीर पर भी ध्यान देने की जरूरत है.
क्रिकेट वेबसाइट क्रिकट्रैकर की एक खबर के मुताबिक, अजहरूद्दीन ने कहा, ‘उमरान बेहतरीन प्रतिभाशाली युवा गेंदबाज है और हर कोई उनसे उम्मीद कर रहा है कि वह 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार को पार कर जाएं. लेकिन इस गति पर गेंद करना आसान नहीं होता. उन्हें अपने शरीर के बारे में भी सोचना चाहिए.
अजहरूद्दीन ने यह भी बताया, ‘अगर आप लगातार एक ही स्पीड पर गेंदबाजी कर रहे हैं तो इससे बल्लेबाज इसके आदी हो जाते हैं, जो उनके परफॉर्मेंस में भी झलक रहा है. इसी कारण उन्हें मार पड़ने (रन खर्चना) लगी है. ‘
इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘आप हमेश गति के पीछे नहीं भाग सकते. उन्हें अपनी गेंदबाजी में सटीकता लाने पर ध्यान देना चाहिए और इसी पर फोकस करना चाहिए.’
