• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2022 very close to a perfect game fielding wise we can be better says rishabh pant 5387690

IPL 2022: प्लेऑफ के लिए बिल्कुल फोकस हैं Rishabh Pant, जीतकर भी बोले- फील्डिंग हो सकती है बेहतर

राजस्थान से जीत के बाद भी कप्तान रिषभ पंत ने कहा कि भले यह मैच हमारे लिए परफैक्ट के करीब था लेकिन हमारी फील्डिंग और बेहतर होने की गुंजाइश है.

Edited By : India.com Staff |May 12, 2022, 08:58 AM IST

Published On May 12, 2022, 08:58 AM IST

Last UpdatedMay 12, 2022, 08:58 AM IST

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ में पहुंचने के अपने इरादे साफ कर दिए हैं. रॉयल्स ने दिल्ली को 161 रन की चुनौती दी थी. दिल्ली ने मिशेल मार्श (89) और डेविड वॉर्नर के नाबाद 52 रनों की बदौलत यह मैच 11 गेंद पहले अपने नाम कर लिया. टीम की जीत के बाद कप्तान रिषभ पंत ने कहा कि हम शानदार खेले लेकिन सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है लेकिन फील्डिंग थोड़ी बेहतर हो सकती है.

मैच के बाद पंत ने कहा, ‘यह ‘परफेक्ट’ मैच के करीब था क्योंकि मेरा मानना है कि सुधार की गुजांइश हमेशा रहती है. हमारी फील्डिंग थोड़ा बेहतर हो सकता था. इस तरह की पिच पर जहां थोड़ा टर्न रहता है, नतीजा किसी भी तरफ जा सकता है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘खुश हूं कि पहले गेंदबाजी की. मुझे लगा कि 140-160 रन का स्कोर अच्छा था, जो मैंने टॉस के समय भी कहा था. हम वहां तक पहुंचे. भाग्य हमेशा आपके हाथ में होता है. आप अपना शत प्रतिशत दे सकते हो. लेकिन यह करीबी मैच रहा.’

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ‘बहुत निराशाजनक रात रही. हम कुछ रन और कुछ विकेट कम रह गए. हमें 15 रन और बनाने चाहिए थे. वहीं गेंदबाजी करते हुए हमारे कुछ कैच छूट गए और एक स्टंप पर हिट भी क्योंकि गिल्लियां नहीं गिरीं.’ मार्श को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुना गया, उन्होंने 89 रन की पारी के अलावा तीन ओवर में 25 रन देकर दो विकेट भी झटके.

दिल्ली की टीम अब तक 12 मैच खेलकर 6 में जीत दर्ज कर चुकी है और उसके 12 अंक हैं. वह फिलहाल अंकतालिका में 5वें पायदान पर है. राजस्थान की बात करें तो यह मैच हारकर भी 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर बना हुआ है.

Editor's Pick