add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2022: Delhi Capitals ने Vicky Ostwal को खरीदा, Playing XI में ज्यादा मौकों की उम्मीद नहीं

IPL 2022, दिल्ली कैपिटल्स ने Vicky Ostwal को 20 लाख रुपये में खरीदा है, लेकिन इस बाएं हाथ के स्पिनर को अपने पहले सीजन ज्यादा मौके मिलने की उम्मीद नहीं है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 17, 2022 8:43 PM IST

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने विक्की ओस्तवाल (Vicky Ostwal) को 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है. विक्की अंडर-19 विश्व कप (ICC Under-19 Cricket World Cup) चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें आईपीएल के आगामी सत्र में ज्यादा मौके मिलने की उम्मीद नहीं है. हालांकि वह अपने पहले सीजन में सीनियर खिलाड़ियों से सीखने के लिए काफी उत्सकु हैं.

सीखने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा आईपीएल

बाएं हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल ने आईपीएल वेबसाइट पर डाले गए वीडियो में कहा, ‘‘मुझे यकीन नहीं है कि मुझे खेलने का मौका मिलेगा या नहीं लेकिन सीखने का मौका हमेशा मिलता है. कुछ शानदार खिलाड़ियों के साथ मंच साझा करना मेरे लिए सीखने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा. नीलामी में जैसे ही मुझे चुना गया, मुझे उसका (यश ढुल) वीडियो कॉल आया और वह दिल्ली कैपिटल्स द्वारा मुझे चुने जाने को लेकर काफी खुश था.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जब मैं बच्चा था तभी से आईपीएल देख रहा हूं: विक्की ओस्तवाल

भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम के कप्तान ढुल को भी नीलामी के दूसरे दिन दिल्ली की टीम ने 50 लाख रुपये में खरीदा. दिल्ली कैपिटल्स द्वारा चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए ओस्तवाल ने कहा, ‘‘जब मैं बच्चा था तभी से आईपीएल देख रहा हूं. हमेशा से मेरा आईपीएल में खेलने का सपना था क्योंकि यह सबसे बड़ा मंच है जो आपको मिल सकता है.’’

डर था आईपीएल ऑक्शन में ना चुना जाए

19 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं अपने कमरे में था, नीलामी देख रहा था और मेरा नाम काफी देर से आया. मुझे पता था कि मैंने अंडर-19 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन साथ ही यह मेगा नीलामी थी इसलिए मुझे लगता कि शायद मुझे ना भी चुना जाए.’’