This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2022- प्लेऑफ में नहीं पहुंची पंजाब किंग्स तो Shikhar Dhawan के पापा ने बेटे की जमकर कर दी धुनाई, देखें वीडियो
शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में धवन के पापा उन्हें फिल्म अभिनेता अमरीष पुरी के विलन अंदाज में पिटाई करते दिख रहे हैं. धवन के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.
Written by India.com Staff
Last Published on - May 25, 2022 8:14 PM IST

पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम इस सीजन अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. पंजाब किंग्स ने अपना अभियान 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर खत्म किया, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 16 अंकों के साथ नॉकआउट स्टेज में क्वॉलीफाई कर लिया. हालांकि उसके स्टार ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के लिए यह सीजन शानदार रहा.
उन्होंने 14 पारियों में 3 फिफ्टी के साथ 460 रन बनाए. वह दो बार नाबाद पवेलियन भी लौटे. लेकिन अपना अभियान खत्म कर शिखर धवन अपने घर पहुंचे तो उनके पापा ने तो उनकी पिटाई ही कर दी. धवन ने अपनी पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. धवन घर में पहुंचते हैं तो उनके पिताजी सीधे उनके गाल पर थप्पड़ जड़ते हैं और वह नीचे जमीन पर गिर जाते हैं.
इसके बाद उनके पिता उनकी लातों से पिटाई करते हैं. आसपास उनके परिजन भी खड़े हुए हैं, जो धवन के पिता को पीटने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन डैडी धवन रुकने का नाम नहीं लेते.
बता दें धवन ने यह वीडियो फनी मोड में बनाया है और उनके पिता ने भी इस में जबरदस्त एक्टिंग की है. इस वीडियो में धवन ने फिल्म अभिनेता अमरीष पुरी के एक डायलॉग का इस्तेमाल किया है.
अमरीष पुरी किसी फिल्म में अपने ही बेटे को गाली देते हुए पीटते हैं और धवन ने उसी की मिक्सिंग कर अपने वीडियो को फिल्मी अंदाज दिया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.
इस वीडियो के पोस्ट करने के करीब 2 ही घंटे बाद ढाई लाख से ज्यादा बार इसे देखा जा चुका है. बता दें आईपीएल में धवन इस सीजन पहली बार पंजाब किंग्स के लिए खेले हैं. इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और उससे पूर्व में वह मुंबई इंडियन्स, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं.
