• Home
  • News
  • Cricket news ipl media rights bcci expecting to beg 50 thousand crore for 2023 to 2027 season 5309748

IPL Media Rights: मीडिया राइट्स से 50 हजार करोड़ कमाने की जुगत में BCCI, जारी हुए टेंडर

बीसीसीआई ने आईपीएल के 2023 से 2027 सीजन के मीडिया राइट्स के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 12 जून से ई-नीलामी की व्‍यवस्‍था शुरू होगी.

Edited By : India.com Staff |Mar 29, 2022, 09:08 PM IST

Published On Mar 29, 2022, 09:08 PM IST

Last UpdatedMar 29, 2022, 09:08 PM IST

ब्रांड आईपीएल (IPL Media Rights) समय के साथ-साथ जिस तरह बड़ा होता जा रहा है उसे देखते हुए बीसीसीआई की कमाई में भी दिन दोगुनी और रात चौगुनी बढ़त देखने को मिल रही है. बीसीसीआई ने आईपीएल के 2023 से लेकर 2027 तक के सीजन के प्रसारण अधिकार के लिए निविदा जारी की है. बीसीसीआई को उम्‍मीद है कि इस बार उन्‍हें प्रसारण अधिकार से 50 हजार करोड़ की कमाई होने वाली है.

डिजिटल मीडिया (IPL Digital Rights) के बढ़ते असर को देखते हुए इस बार बीसीसीआई को उम्‍मीद है कि मोबाइल पर ओटीटी के माध्‍यम से प्रसारण के डिजिटल राइट्स से उनकी कमाई कई गुना बढ़ने वाली है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि बीसीसीआई आईपीएल इतिहास में पहली बार नयी बोली लगाने वालों के लिए ई-नीलामी की व्यवस्था करेगा और यह 12 जून से शुरू होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ दो नयी टीमों, अधिक मैचों, अधिक स्थानों और अधिक जुड़ाव के साथ, हम आईपीएल को नयी और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं. मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस प्रक्रिया से न केवल अधिकतम राजस्व हासिल होगा बल्कि इसका महत्व भी अधिकतम होगा.  जिससे भारतीय क्रिकेट को अत्यधिक लाभ होगा.’’

भारत में आईपीएल का एकमात्र लाइव स्ट्रीमिंग मंच ‘डिजनी प्लस होस्टार’ है. गुजरात और लखनऊ फ्रेंचाइजी को शामिल करने के बाद आईपीएल के मैचों की संख्या 60 से बढ़कर  74 हो गयी है. जिससे  नीलामी में बोली की तगड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है क्योंकि इस क्षेत्र में अब जी-सोनी और रिलायंस वायकॉम 18 भी शामिल हैं.

बीसीसीआई अमेजॉन प्राइम, मेटा और यूट्यूब से ‘डिजिटल स्पेस’ के लिए आक्रामक बोली लगाने की उम्मीद कर रहा है.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि विस्तृत नियम और शर्तों का उल्लेख ‘निविदा के लिए आमंत्रण (आईटीटी)’ में किया गया है, जो जीएसटी को छोड़कर 25 लाख रुपये के गैर-वापसी योग्य शुल्क के भुगतान पर उपलब्ध कराया जाएगा.

Editor's Pick