• Home
  • News
  • Cricket news ipl team auction live ahmedabad franchise owner cvc capitals all you need to know 5069191

IPL Team Auction Live: कौन है अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के मालिक ? युरोप में है 'बेटिंग' का भी है कारोबार

IPL Team Auction Live: बीसीसीआई ने गुरुवार को आईपीएल की दो नई फ्रेंचाइजी के नामों की घोषणा की.

Edited By : India.com Staff |Oct 25, 2021, 09:15 PM IST

Published On Oct 25, 2021, 09:15 PM IST

Last UpdatedOct 25, 2021, 09:15 PM IST

Who is CVC Capitals owner that win Auction of Ahmedabad IPL Team: यूएई में आयोजित ऑक्‍शन की प्रक्रिया के बाद रविवार को दो नई फ्रेंचाइजी का नाम सामने आ गया है. लखनऊ की आईपीएल टीम को आरपीएसजी ग्रुप ने अपने नाम किया है जबकि अहमदाबाद की टीम पर युरोप की इक्‍विटी फर्म सीवीसी कैपिटल्‍स ने कब्‍जा किया. लखनऊ की आईपीएल टीम 7,090 करोड़ तो अहमदाबाद की टीम 5,600 करोड़ रुपये में बिकी. आरपीएसजी ग्रुप के मालिक तो संजीव गोयनका हैं लेकिन सीवसी कैपिटल्‍स के बारे में भारतीय क्रिकेट फैन्‍स को ज्‍यादा जानकारी नहीं होगी। आइये हम आपको कंपनी के इतिहास के बारे में बताते हैं.

अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी खरीदने वाली सीवीस कैपिटल्‍स युरोप की कंपनी है. कंपनी के चेयरमैन स्टीव कोल्टेस हैं. सिटी बैंक के स्‍वामित्‍व वाले सिटी कॉर्प से निकलकर सीवीसी कैपिटल्‍स का जन्‍म 80 के दशक में हुआ था. कंपनी का हेडक्‍वार्टर लक्समबर्ग में है. ये मूल रूप से इक्विटी फर्म है. कंपनी इंवेस्‍टमेंट बैंकिंग और ब्रोकरेज में डील करती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फॉर्मूला वन और बेटिंग बिजनेस

कंपनी के अन्‍य बिजनेस की बात की जाए तो फॉर्मूला वन ग्रुप में भी उनकी हिस्‍सेदारी थी लेकिन साल 2016 में कपंनी पूरी तरह से इस बिजनेस से अलग हो गई थी. साल 2015 में सीवीसी ग्रुप ने यूके की बेटिंग कंपनी स्‍कॉय बेटिंग एंड गैंबलिंग की 80 प्रतिशत हिस्‍सेदारी खरीद ली थी.

संजीव गोयनका की लखनऊ फ्रेंचाइजी

लखनऊ की फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका हैं जो आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप के मालिक हैं. कंपनी का हेडक्वार्टर कोलकाता में है. आरपीएसजी ग्रुप के अंतर्गत कुल 15 कंपनियां आती हैं. सिएट टायर्स का नाम हर किसी ने सुना होगा. ये आरपीएसजी ग्रुप का ही हिस्‍सा है. 22 हजार करोड़ की नेट वर्थ वाली सीएट टायर कंपनी की कमाई 6,985 करोड़ रुपये है. संजीव गोयंका केईसी इंटरनेशनल कंपनी के नाम से कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी भी चलाते हैं. इस कंपनी का टर्नओवर 11,965 करोड़ रुपये का बताया जाता है. इसके अलावा आरपीसीजी ग्रुप आईटी इंडस्‍ट्री और  फार्मास्यूटिकल के क्षेत्र में भी है.

Editor's Pick