IPL Team Auction Live: अहमदाबाद-लखनऊ को मिली दो नई IPL टीम, जानें BCCI को हुई कितनी कमाई ?

IPL Team Auction Live: अहमदाबाद-लखनऊ की टीमें आईपीएल 2022 में खेलती हुई नजर आएंगी।

Edited By : India.com Staff |Oct 25, 2021, 07:47 PM IST

Published On Oct 25, 2021, 07:47 PM IST

Last UpdatedOct 25, 2021, 07:47 PM IST

IPL Two New Teams Auctions Result: आईपीएल की दो नई टीमों को लेकर बीसीसीआई के ऑक्‍शन के नतीजे आ गए हैं. लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में आईपीएल की दो नई फ्रेंचाइजी 2022 से मैदान में नजर आएंगी. यूएई में बोर्ड द्वारा आयोजित किए गए ऑक्‍शन के बाद नतीजों की घोषणा कर दी गई. लखनऊ की टीम को आरपीएसजी ग्रुप ने अपने नाम किया है जबकि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी सीवीसी कैपिटल्‍स को मिलने जा रही है. बताया जा रहा है कि लखनऊ की टीम को 7,090 करोड़ रुपये में बेचा गया है. इसी तरह अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की कीमत 5,600 करोड़ रुपये लगाई गई है. दोनों फ्रेंचाइजी को आईपीएल के साथ जोड़ने से बीसीसीआई को कुल 12,690 करोड़ रुपये की कमाई होने जा रही है.

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Editor's Pick