• Home
  • News
  • Cricket news ipl winners and runners list of all seasons indian premier league record 5055951

IPL Winners List: MS Dhoni की कप्तानी में CSK ने जीता चौथा खिताब, जानिए सीजन-दर-सीजन किसने मारी बाजी?

IPL Winners List (2008-2021): आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक 5 खिताब अपने नाम किए हैं.

Edited By : India.com Staff |Oct 15, 2021, 11:45 PM IST

Published On Oct 15, 2021, 11:45 PM IST

Last UpdatedOct 15, 2021, 11:45 PM IST

Indian Premier League (2008-2021): आईपीएल-2021 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को शिकस्त देकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 3 विकेट खोकर 192 रन बनाए. फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) ने 86 रन का पारी खेली, जबकि मोईन अली (Moeen Ali) ने नाबाद 37 रन बनाए. इसके जवाब में शानदार शुरुआत के बावजूद केकेआर 165/9 से आगे नहीं बढ़ सकी. शुभमन गिल ने 51, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 50 रन टीम के खाते में जोड़े. चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए.

माही की कप्तानी में चेन्नई ने जीता चौथा खिताब: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में सीएसके ने सभी चार टाइटल अपने नाम किए हैं. चेन्नई साल 2010, 2011, 2018 और 2021 की आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है, जबकि केकेआर ने साल 2012 और 2014 में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के नेतृत्व में दो बार खिताब अपने नाम किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साल चैंपियन रनर-अप
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स
2009 डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स इलेवन पंजाब
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स
2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स

मुंबई ने जीते 5 खिताब: आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक 5 खिताब अपने नाम किए हैं. मुंबई ने साल 2013 में अपना खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद उसने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी टाइटल को अपने नाम किया. मुंबई को साल 2010 में फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.

Editor's Pick