This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Ireland vs South Africa, 3rd ODI: भारतीय मूल के Simi Singh ने रच दिया इतिहास, ODI क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
IRE vs RSA, 3rd ODI: भले ही आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका के हाथों वनडे सीरीज का निर्णायक मैच गंवा दिया, लेकिन उसकी टीम के सिमी सिंह ने इतिहास रच दिया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - July 17, 2021 2:46 PM IST

Ireland vs South Africa, 3rd ODI: आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 16 जुलाई को डबलिन (The Village, Dublin) में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में इतिहास रच गया. इस मुकाबले के दौरान पंजाब में जन्मे सिमी सिंह (Simi Singh) ने शतकीय पारी खेली. इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई. सिमी सिंह आयरलैंड की ओर से 8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और 91 गेंदों में 14 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए.
इसी के साथ सिमी सिंह 8वें या उससे निचले बल्लेबाजी क्रम पर आकर शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है. उनसे पहले सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड क्रिस वोक्स के नाम था, जिन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध 2016 में नाबाद 95 रन बनाए थे.
8 या उससे निचले बल्लेबाजी क्रम पर वनडे में सबसे बड़ी पारी:
100 नाबाद – सिमी सिंह बनाम साउथ अफ्रीका, 2021
95 नाबाद – क्रिस वोक्स बनाम श्रीलंका, 2016
95 नाबाद- सैम कर्रन बनाम भारत, 2021
92 नाबाद – आंद्रे रसेल बनाम भारत, 2011
92 – नाथन कुल्टर नाइल बनाम वेस्टइंडीज, 2019
बता दें कि सलामी बल्लेबाज जानेमान मलान (नाबाद 177) और क्विंटन डी कॉक (120) रनों की बेहतरीन पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने द विलेज में खेले गए इस मुकाबले में आयरलैंड को 70 रनों से मात दी. इसी के साथ दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो गई.
South Africa win the 3rd ODI in Malahide 👏
Simi Singh’s maiden ODI century, the highest ODI score ever by a No.8, proves to be an effort in vain as the series is tied 1-1.
📸 : @cricketireland#IREvSA | https://t.co/zJEPNH7N9b pic.twitter.com/ZK7Ztdpyl6
— ICC (@ICC) July 16, 2021
TRENDING NOW
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मलान के 169 गेंदों पर 16 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 177 रन और डी कॉक के 91 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्के के सहारे 120 रन के दम पर 50 ओवर में चार विकेट पर 346 रन बनाए.
टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम सिमी सिंह के 91 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से नाबाद 100 रनों के बावजूद 47.1 ओवर में 276 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से आंदिले फेहलुकवायो और तबरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट लिए.
