'मैंने विराट भईया से कुछ मिनट मिलने का वक्‍त मांगा और हम 4 घंटे गप्‍पे लड़ाते रहे'

विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान अपना 100वां टेस्‍ट मैच खेलने जा रहे हैं. जेमिमा रोड्रिगेज महिला विश्‍व कप 2022 की टीम का हिस्‍सा हैं.

Edited By : India.com Staff |Mar 01, 2022, 03:23 PM IST

Published On Mar 01, 2022, 03:23 PM IST

Last UpdatedMar 01, 2022, 03:23 PM IST

भारतीय महिला टीम (India Women Team) की बल्‍लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज (Jemimah Rodrigues) ने पूर्व कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ बिताए गए अपने कुछ पलों को साझा किया. जेमिमा का कहना है कि विराट भईया से मैने केवल कुछ मिनट मिलने का वक्‍त मांगा था. जब हम बातें करने बैठे तो चार घंटे तक गप्‍पे लड़ाते रहे. टीम इंडिया इस वक्‍त महिला विश्‍व कप 2022 (ICC Women World Cup 2022) को खेलने के लिए तैयार है. दोनों वार्म-अप मैच जीतकर भारतीय टीम के हौंसले पूरी तरह से बुलंद हैं.

द रनवीर शो में बातचीत के दौरान जेमिमा ने बताया कि न्‍यूजीलैंड के होटल में उनकी और स्‍मृति मंधाना की मुलाकात विराट कोहली से हुई थी. उन्‍होंने कहा, “स्‍मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और मेरे पास विराट कोहली से बात करने का मौका था. हमने उसे कहा कि विराट भईया हम आपसे बल्‍लेबाजी को लेकर बात करना चाहते हैं. क्‍या हम मिल सकते हैं ? हम लोग न्‍यूजीलैंड में एक ही होटल में रुके थे. उन्‍होंने कहा बिल्‍कुल मिलते हैं. क्‍यों नहीं. उन्‍होंने हमें कैफे में बुलाया.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जेमिमा (Jemimah Rodrigues) ने कहा, “अनुष्‍का शर्मा भी वहां मौजूद थी. हमने केवल कुछ मिनट मिलने की गुजारिश की थी और हमारी बातचीत करीब चार घंटे तक चली. केवल आधे घंटे ही हमने बल्‍लेबाजी को लेकर बात की होगी. इसके बाद आम बातचीत हुई.”

उन्‍होंने कहा, “बहुत सारी चीजें कही गई थी. हमने बल्‍लेबाजी को लेकर काफी बात की. मुझे लगता है कि हमें यह मौका मिला यह बड़ी बात है. सही वक्‍त पर हम मिले और उन्‍होंने काफी प्रोत्‍साहित किया. करियर के कठिन वक्‍त पर मेरी मदद की.”

जेमिमा ने बताया कि मैंने उनसे पूछा कि उम्‍मीदों को कैसे हैंडल किया जाए. मैंने उनसे कहा कि आप विराट कोहली हैं. अगर आप अर्धशतक भी लगाते हैं तो लोगों को लगता है कि आपने अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया है. लिहाजा इस तरह की उम्‍मीदों को कैसे हैंडल किया जाए. उनका जवाब था कि मेरे लिए मैदान पर जाकर वहां 100 प्रतिशत देना है. अन्‍य चीजों पर ध्‍यान मत दो. केवल वही करो जो आप कर सकते हो भारत की मदद करने के लिए. जब हम इस तरह की उम्‍मीदों को देखना बंद कर देंगे तो नतीजा अपने आप ही आने लगेगा.

Editor's Pick