- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news johannesburg weather forecast today india vs south africa 2nd test virat kohli eying wanderers test win 5167337
IND vs SA, 2nd Test: दूसरे टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम का हाल ? यहां जानें Johannesburg Weather Forecast
भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें सोमवार से जोहान्सबर्ग के वांडर स्टेडियम में दूसरे टेस्ट में Johannesburg Weather Forecast) में मैदान में होंगी.
Published On Jan 02, 2022, 08:14 PM IST
Last UpdatedJan 02, 2022, 08:14 PM IST
India vs South Africa 2nd Test Johannesburg Weather Forecast: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को जोहान्सबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार है. विराट एंड कंपनी इस वांडर्स का किला फतह कर पहली बार साउथ अफ्रीका को उन्हीं की धरती पर टेस्ट सीरीज हराने का सपना संजोए बैठी है. ऐसा होना संभव भी नजर आता है क्योंकि हमें अबतक की सबसे कमजोर अफ्रीकी टीम के खिलाफ मैदान में उतरना है. अगर विराट डीन एलगर की टीम को हरा देते हैं तो उनके नाम सेना देशों में टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड होगा. इग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान भी भारत 2-1 से आगे है. आखिरी मैच मैनचेस्टर में इस साल खेला जाना है.
जोहान्सबर्ग में मौसम का हाल (Johannesburg Weather Update)
वांडर्स टेस्ट में क्या सेंचुरियन की तर्ज पर ही बारिश का प्रकोप रहेगा. फैन्स के मन में इसे लेकर सवाल जरूर उठ रहे होंगे क्योंकि पिछले मैच में दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से बारिश से धुल गया था. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार जोहान्सबर्ग में सोमवार को बारिश होने की संभावना है. पहले सेशन के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन दूसरे और तीसरे सेशन के दौरान बारिश हो सकती है. हालांकि अन्य चार दिन के खेल के दौरान बारिश होने की संभावना कम है. मैच के दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें दिन के खेल के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की हवाएं भी चलती रहेगी. हालांकि बारिश होने की संभावना बेहद कम है.