• Home
  • News
  • Cricket news justin langer opens up about his controversy relating leaving head coach post 5414228

कोच पद से इस्‍तीफा देने के बाद जस्टिन लैंगर ने निकाली भड़ास, बोले- CA में होती है जमकर राजनीति

जस्टिन लैंगर ने इसी साल फरवरी में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम के मुख्‍य कोच पर से इस्‍तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल बेहद शानदार रहा. कंगारू टीम ने उनकी कोचिंंग में ही टी20 विश्‍व कप 2021 और एशेज सीरीज जीती.

Edited By : India.com Staff |May 26, 2022, 12:53 PM IST

Published On May 26, 2022, 12:53 PM IST

Last UpdatedMay 26, 2022, 12:53 PM IST

कोच के पद पर रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान ऑस्‍ट्रेलिया को टी20 विश्‍व कप 2021 और एशेज सीरीज जिताने वाले पूर्व क्रिकेटर जस्टिन लैंगर (Justin Langer) की बेहद खराब तरीके से विदाई हुई. क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के कार्यवाहक प्रमुख से विवाद के बाद उन्‍होंने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. पहली बार लैंगर ने विवाद को लेकर खुलकर अपना पक्ष रखा. एक कार्यक्रम का हिस्‍सा बनने पहुंचे पूर्व कोच ने अंतरिम प्रमुख रिचर्ड फ्रेउडेनस्टेन को जमकर लताड़ लगाई. उनके कार्यकाल को केवल छह महीने के लिए बढ़ाया जा रहा था. उन्‍होंने ऐसा करने से इनकार करते हुए इस्‍तीफा दे दिया था. इसके बाद पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर्स मार्क वॉ, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, मैथ्यू हेडन और दिवंगत शेन वॉर्न समेत कई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने लैंगर के साथ किये गए बर्ताव की निंदा की थी.

जस्टिन लैंगर ने अब कहा,‘‘ सबसे पहले उन्होंने (रिचर्ड ने) मुझसे कहा कि तुम्हें यह जानकार अच्छा लग रहा होगा कि तुम्हारे सभी साथी मीडिया के सामने तुम्हारा साथ दे रहे हैं . मैंने कहा कि बिल्कुल ये सभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी हैं और दुनिया भर में काम करते हैं .“

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जस्टिन के मुताबिक अपने कोचिंग कैरियर के 12 साल में मैने पिछले छह महीने सबसे ज्यादा आनंद महसूस किया है. हमने जीता ही नहीं बल्कि मेरे भीतर ऊर्जा थी, फोकस था और मैं खुश था. गंदी राजनीति के बावजूद.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्रिस सिल्वरवुड की रवानगी के बाद इंग्लैंड का कोच बनने के बारे में उन्होंने किसी से बात नहीं की है. ‘‘इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने मेरे इस्तीफे के एक दिन बाद मुझे फोन किया था. मैं उसे लंबे समय से जानता हूं. उसके अलावा इंग्लिश क्रिकेट में किसी से बात नहीं की.’’

Editor's Pick