T20 World Cup 2021: Brett Lee की भविष्यवाणी, KL Rahul होंगे टॉप स्कोरर, Mohammed Shami झटकेंगे सर्वाधिक विकेट

'भारत सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप में खिताब जीत का ही दावेदार नहीं है. सर्वाधिक रन बनाने और विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी भी उसी के होंगे.'

Edited By : India.com Staff |Oct 21, 2021, 10:43 PM IST

Published On Oct 21, 2021, 10:43 PM IST

Last UpdatedOct 21, 2021, 10:43 PM IST

UAE और ओमान में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज और सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर भी भारतीय खिलाड़ियों को देख रहे हैं.

ब्रेट ली (Brett Lee) ने कहा कि केएल राहुल (KL Rahul) के बल्ले से सर्वाधिक रन निकलेंगे, जबकि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के नाम सबसे ज्यादा विकेट होंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहुल (KL Rahul) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दौरान शानदार फॉर्म में थे और वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे. पंजाब किंग्स (PBKS) टीम के उनके साथी शमी ने पिछले कुछ समय में काफी अच्छी गेंदबाजी की जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन भी शामिल है.

ली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के लिए कॉलम में लिखा, ‘मुझे लगता है कि शीर्ष चार या पांच बल्लेबाज और गेंदबाजी आक्रमण के साथ भारत संभवत: खिताब का प्रबल दावेदार है. पिछले कुछ महीनों के प्रदर्शन को देखें तो मेरी नजर में लोकेश राहुल (KL Rahul) टूर्नामेंट का शीर्ष स्कोरर और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज होंगे.’

उन्होंने कहा, ‘इसलिए अगर वे उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर पाए और भारत के पास शीर्ष स्कोरर और सबसे अधिक विकेट चटकाने वालों में शामिल खिलाड़ी होंगे तो यह अच्छी शुरुआत होगी.’ ली का साथ ही मानना है कि यूएई के हालात में भारतीय उपमहाद्वीप की टीमें अच्छा प्रदर्शन करेंगी.

(इनपुट: भाषा)

Editor's Pick