Live Score and Updates IND vs WI, 3rd T20I: क्‍लीन स्‍वीप के इरादे से मैदान में Rohit Sharma की सेना

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज पर भारत पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त बना चुका है. आज विराट कोहली और रिषभ पंत के बिना ही टीम इंडिया मैदान में है.

Edited By : India.com Staff |Feb 20, 2022, 06:27 PM IST

Published On Feb 20, 2022, 06:27 PM IST

Last UpdatedFeb 20, 2022, 06:27 PM IST

Live Score and Updates India vs West Indies, 3rd T20I: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच आज टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया के पास आज सीरीज को क्‍लीन स्‍वीप करने का मौका है क्‍योंकि वो पहले ही शुरुआती दो मैच अपने नाम कर चुके हैं. कप्‍तान बनने के बाद रोहित शर्मा नेतृत्‍व के रोल को काफी इंज्‍वाय कर रहे हैं. पहले न्‍यूजीलैंड को टी20 सीरीज हराने के बाद अब वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भी वो वनडे और टी20 सीरीज जीत चुके हैं.

आज के मैच में रिषभ पंत और विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं. उन्‍हें श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से भी आराम दिया गया है. ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर जैसे युवाओं पर आज रन बनाने की काफी जिम्‍मेदारी होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरी ओर वेस्‍टइंडीज की बात की जाए तो कीरोन पोलार्ड की टीम भारत दौरे पर एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है. वो अपने घर पर इंग्‍लैंड को टी20 सीरीज 3-2 से हराने के बाद भारत आए हैं. कीरोन पोलार्ड के पास भारत दौरे का अंत करने से पहले सम्‍मान बचाने की जंग है.

Editor's Pick