- Home
- News
- Cricket news live score gt vs pbks live ipl 2022 ball by ball commentary of gujarat titans vs punjab kings match 5372322
Live GT vs PBKS, IPL 2022: प्लेऑफ की दौड़ से एक कदम दूर गुजरात टाइटन्स की पंजाब किंग्स से आज भिड़ंत
Indian Premier League GT vs PBKS 2022: आईपीएल के आज 48वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटन्स से टक्कर हो रही है. गुजरात के पास सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचने का सुनहरा मौका है.
Published On May 03, 2022, 06:36 PM IST
Last UpdatedMay 03, 2022, 06:36 PM IST
Indian Premier League GT vs PBKS 2022: आईपीएल में बेहतरीन खेल दिखा रही हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटन्स (GT) का आज पंजाब किंग्स (PBKS) से मुकाबला है. यह इस लीग का 48वां मुकाबला है. अब तक 9 मैच खेलकर 8 में जीत दर्ज करने वाली टाइटन्स प्लेऑफ में एंट्री करने से सिर्फ एक जीत दूर है. वह आज प्लेऑफ में एंट्री का अपना लक्ष्य लेकर यहां पहुंचेगी. दूसरी ओर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की कप्तानी वाली पंजाब का अब तक मिलाजुला ही रहा है. उसने भी अब तक 9 मैच खेले हैं लेकिन वह सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर पाई है. पंजाब का इस सीजन यह गुजरात से दूसरा मुकाबला है पिछले मुकाबले में उसे 6 विकेट से मात मिली थी.
पंजाब की टीम आज अपनी पिछली हार का बदला लेने को बेकरार होगी. अंकतालिका में अभी उसके सिर्फ 8 ही अंक हैं और वह फिलहाल 8वें पायदान पर है. उससे पीछे डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स का नाम है. अगर वह आज यहां गुजरात को हराने में कामयाब हो जाती है तो फिर अंकतालिका में वह 5वें स्थान तक पहुंच सकती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटन्स संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, यश दयाल
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह.