add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Live Cricket Score, IND U19 vs BAN U19, SF, Asia Cup 2021: भारत ने सस्‍ते में गंवाया पहला विकेट, यहां देखें लाइव स्‍कोर

भारत की टीम को ग्रुप स्‍तर के मैचों के दौरान पाकिस्‍तान से शिकस्‍त झेलनी पड़ी (Live Cricket Score, IND U19 vs BAN U19, SF, Asia Cup 2021) थी। बांग्‍लादेश की टीम ने टॉस जीतकर भारत के पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 30, 2021 12:12 PM IST

Live Cricket Score India Under-19 vs Bangladesh Under-19, Semi- Final, Under-19 Asia Cup 2021: भारत और बांग्‍लादेश की अंडर-19 टीमों के बीच इस वक्‍त एशिया कप 2021 का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस वक्‍त शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम में आमने-सामने हैं. बांग्‍लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया है. भारत की शुरुआत खास अच्‍छी नहीं रही है. हरनूर सिंह 29 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए. इस वक्‍त अंग‍कृष रघुवंशी 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे छोर पर शेक राशिद पांच रन बनाकर डटे हुए हैं.

दोनों ही टीमों के लिए ये करो-मरो जैसा मुकाबला है. आज जीतने वाली टीम को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्रवेश मिलेगा. जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्‍म हो जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान की टीम श्रीलंका की अंडर-19 टीम के खिलाफ खेल रही हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत को पाकिस्‍तान के हाथो शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी. हालांकि यूएई और अफगानिस्‍तान जैसी टीमों को लीग स्‍तर में हराकर यश ढल की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची है. टीम इंडिया को पुरानी गलतियों से सीखना होगा. अन्‍यथा फाइनल की राहें उनके लिए इतनी आसान नहीं होने वाली हैं.