Marnus Labuschagne Dal-Roti Picture: मार्नस लाबुशाने ने दाल-रोटी के साथ शेयर की फोटो, बुरी तरह ट्रोल हुआ PCB

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम इस वक्‍त पाकिस्‍तान के दौरे पर है, जहां उन्‍हें तीन टेस्‍ट मैच के बाद तीन वनडे और एक टी20 मैच खेलना है. आज से दूसरा टेस्‍ट मैच शुरू हो गया है.

Edited By : India.com Staff |Mar 12, 2022, 12:07 PM IST

Published On Mar 12, 2022, 12:07 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2022, 12:07 PM IST

ऑस्‍ट्रेलिया के बल्‍लेबाज मार्नस लाबुशने (Marnus Labuschagne Dal-Roti Picture ) ने शनिवार सुबह पाकिस्‍तान दौरे पर खाने को मिली दाल रोटी की तस्‍वीर फैन्‍स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही भारत और पाकिस्‍तान के फैन्‍स के बीस ट्विटर वार शुरू हो गई। भारतीय फैन्‍स ने पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड को जमकर ट्रोल किया। भारतीय फैन्‍स ने पीसीबी की कंगाली और गरीबी का मजाक उड़ाया। आज से दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है।

मार्नस लाबुशाने ने ट्विटर पर प्‍लेट में रखी दाल रोटी की तस्‍वीर शेयर की। उन्‍होंने कमेंट में लिखा, “लंच में भी दाल रोटी खाने को मिली है। काफी स्‍वादिष्‍ट है।” एक फैन ने इस दौरान लिखा कि ऑस्‍ट्रेलिया में खेलने के लिए आने वाली टीमों को इस प्रकार का खाना मिल रहा है। मेरी मां भी पाकिस्‍तान के लग्‍जरी होटल से अच्‍छा अच्‍छा खाना बना सकती है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

Editor's Pick