• Home
  • News
  • Cricket news michael vaughan invite umran malik to play county cricket but wasim jaffer took dig at him 5334804

IPL 2022- उमरान मलिक को काउंटी क्रिकेट खेलने की सलाह दे रहे थे माइकल वॉन, वसीम जाफर ने ली मौज

माइकल वॉन ने उमरान मलिक की तारीफ कर ट्वीट किया था कि अगर वह BCCI होते तो उन्हें आईपीएल में नहीं बल्कि काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए भेजते ताकि वह अपना हुनर और निखार सकें.

Edited By : India.com Staff |Apr 13, 2022, 12:17 AM IST

Published On Apr 13, 2022, 12:17 AM IST

Last UpdatedApr 13, 2022, 12:17 AM IST

अपनी तेज गति की गेंदों के चलते इन दिनों जम्मू और कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) बेहद चर्चित हैं. उनकी स्पीड का जादू इंग्लैंड तक पहुंच गया है और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने भी उनकी जमकर तारीफ की है और उन्हें सलाह दी है कि उन्हें इन दिनों टी20 लीग आईपीएल में नहीं बल्कि काउंटी क्रिकेट में खेलना चाहिए. ताकि वह खुद को परिपक्व बना सकें.

वॉन ने ट्वीट किया कि उमरान को इन दिनों इंग्लैंड में शुरू हो चुकी काउंटी क्रिकेट में खेलना चाहिए, ताकि वह अपने हुनर को और निखार सकें. हालांकि वॉन की यह सलाह भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) को खास पसंद नहीं आई है और उन्होंने वॉन की इस सलाह पर अपने ही अंदाज में चुटकी ली है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/MichaelVaughan/status/1513552202333364224?s=20&t=l9TuJqfvGWHQHiUq9dHpZA

वॉन ने इस मौके पर यह भविष्यवाणी भी कर दी कि 22 वर्षीय यह युवा तेज गेंदबाज जल्दी ही भारतीय टीम के लिए खेलता दिखाई देगा. वॉन ने मंगलवार को किए एक ट्वीट में लिखा, ‘उमरान मलिक बहुत जल्दी ही भारत के लिए खेलेंगे… अगर मैं बीसीसीआई होता तो मैं उन्हें इन गर्मियों में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए भेजता ताकि उन्हें विकसित होने में मदद मिल सके.’

https://twitter.com/WasimJaffer14/status/1513779828452851716?s=20&t=muBVTWPsibQra0TYeGSKAg

अब वॉन के इस ट्वीट पर वसीम जाफर को मस्ती सूझ गई और उन्होंने इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट का एक फनी वीडियो माइकल वॉन के इस ट्वीट पर रिप्लाई कर दिया. इस वीडियो में इंग्लैंड के पू्र्व कप्तान एलिस्टर कुक गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में रनअप लेकर बॉल फेंक रहे हैं. जाफर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इस पर कैप्शन दिया, ‘बहरहाल इन गर्मियों में काउंटी का कुछ ऐसा हाल है.’ इस पोस्ट पर उन्होंने मजाकिया अंदाज पर दो लाफ्टर इमोजी भी बनाए.

Editor's Pick