This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे इंग्लैंड के ऑलराउंडर Moeen Ali, कप्तान और कोच की दी सूचना
मोईन अली ने अभी तक संन्यास का औपचारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन उन्होंने कप्तान जो रूट और कोच क्रिस सिल्वरवुड को जानकारी दे दी है.
Written by India.com Staff
Last Published on - September 27, 2021 11:33 AM IST

इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोईन अली (Moeen Ali) ने अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का मन बना लिया है. इंग्लैंड को दिसंबर-जनवरी में टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी सीरीज एशेज सीरीज का आगाज होना है. इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर का संन्यास लेने की खबरें चौंकाने वाली है. अली ने अपने इस निर्णय की जानकारी इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) और टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) को इसकी जानकारी दे दी है.
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लिंग के इस स्पिन ऑलराउंडर ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि उन्हें लंबे समय तक अपने घर से दूर रहना पड़ता. वह फिलहाल आईपीएल (IPL 2021) में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए खेल रहे हैं. इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहना है और अगर वह एशेज सीरीज के लिए चुने जाते तो 5 टेस्ट मैच की इस सीरीज के लिए उन्हें लंबे समय तक घर से दूर बायो बबल में समय बिताना पड़ता.
34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने इस निर्णय की वजह यह बताई है कि वह सीमित ओवरों की फॉर्मेट में अपने करियर को लंबा खींचना चाहते हैं. वह हाल ही में इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ खत्म हुए टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे. मोईन अली ने इंग्लैंड के लिए सफेद कपड़ों में कुल 64 टेस्ट मैच खेले हैं.
टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने करीब 30 के औसत से कुल 2914 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 14 हाफ सेंचुरी भी जड़ी हैं. अपनी ऑफ स्पिन से उन्होंने कुल 195 शिकार भी किए हैं. गेंदबाजी में उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल और एक बार एक 10 विकेट हॉल भी उनके नाम है.
सीमित ओवरों की क्रिकेट में उनके अब तक के करियर की बात करें तो मोईन अली ने अपने देश के लिए 112 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक की बदौलत कुल 1877 रन बनाए हैं. टी20 फॉर्मेट में भी उनके नाम 2 फिफ्टीज हैं और उन्होंने यहां कुल 437 रन अपने नाम किए हैं. इन दोनों फॉर्मेट में उनके नाम क्रमश: 87 और 21 भी चटकाए हैं.
